Sunday, March 8, 2026
Home एजुकेशन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारः शिक्षक दिवस पर 16 शिक्षक सम्मानित, राजभवन...

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारः शिक्षक दिवस पर 16 शिक्षक सम्मानित, राजभवन में हुआ कार्यक्रम

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन देहरादून में शुक्रवार को ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2024 के लिए चयनित 16 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इनमें नौ प्रारम्भिक, पाँच माध्यमिक, एक शिक्षक प्रशिक्षक और एक संस्कृत शिक्षक शामिल रहे।

राज्यपाल ने दी विजेताओं को बधाई

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे शिक्षक समाज की मेहनत और तपस्या का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि चरित्र, नैतिकता और जीवन मूल्यों के निर्माता होते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में बच्चों को भटकाव से बचाने और उनमें विवेक व सही जीवन-दृष्टि विकसित करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत डालें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को बताया भविष्य निर्माता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार प्राप्त सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। उन्होंने कथाकार शैलेश मटियानी को याद करते हुए कहा कि मटियानी जी ने पहाड़ के दर्द और संवेदनाओं को अपनी कहानियों और उपन्यासों में गहराई से उतारा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते डिजिटल युग में शिक्षकों की भूमिका और भी अहम हो गई है, क्योंकि वही बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला पहला राज्य उत्तराखण्ड रहा है। वर्ष 2022 में ‘बाल वाटिका’ की शुरुआत कर शैक्षिक क्रांति की नींव रखी गई। इसी तरह ‘राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा’ और ‘कौशलम कार्यक्रम’ से बच्चों में कौशल, उद्यमिता और भारतीय ज्ञान परंपरा को मजबूत किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का ऐलान

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभाग की उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1340 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासें और 950 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासें शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष 550 स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। 22 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट दिए जा चुके हैं और शिक्षा विभाग में लगभग 9500 नई भर्तियाँ की जा रही हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष सभी जिलों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे।

समारोह में कई अतिथि रहे शामिल

कार्यक्रम में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन ने स्वागत भाषण दिया और सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरु ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्वर्गीय शैलेश मटियानी के सुपुत्र राकेश मटियानी और गीता मटियानी सहित शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी और पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments