Monday, March 9, 2026
Home आर्टिकल कांग्रेस में सीटिंग गेटिंग का फॉर्मूला

कांग्रेस में सीटिंग गेटिंग का फॉर्मूला

एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी थोक के भाव सांसदों की टिकट काटने जा रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस यथास्थिति रखने वाली है। पार्टी के जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस इस बार शायद की किसी सांसद की टिकट काटेगी। राज्यों से भी सभी मौजूदा सांसदों के नाम की सिफारिश की जा रही है। कांग्रेस के साथ मुश्किल यह है कि उत्तर भारत के राज्यों में उसके गिनती के सांसद हैं। उनमें से भी झारखंड की सिंहभूम सीट से जीती कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा भाजपा में चली गई हैं तो उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से जीतीं सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। वे राज्यसभा में चली गई हैं। इसलिए इन दो सीटों पर नए उम्मीदवार देने होंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नकुलनाथ इकलौते सांसद हैं, जो छिंदवाड़ा से जीते थे। वे इस बार भी लड़ेंगे और छत्तीसगढ़ के दोनों सांसदों- कोरबा की ज्योत्सना चरणदास महंत और बस्तर के दीपक बैज को फिर से टिकट मिलेगी।

कर्नाटक में कांग्रेस सिर्फ एक बेंगलुरू ग्रामीण सीट से जीती थी। उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश उस सीट से सांसद हैं और फिर से उनको ही इस सीट पर लडऩा है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 19 सीटें जीती थीं, जिसमें 15 सीटें कांग्रेस की थी। इस बार केरल प्रदेश कमेटी ने सभी 15 मौजूदा सांसदों को फिर से टिकट देने का प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को भेजा है। इसमें राहुल गांधी की वायनाड सीट भी है। तेलंगाना में कांग्रेस तीन सीटों पर जीती थी। रेवंत रेड्डी के मुख्यमंत्री बनने और एन उत्तम कुमार रेड्डी के मंत्री बनने से दो सीटें खाली हुई हैं। वहां नए उम्मीदवार होंगे लेकिन तमिलनाडु में सभी नौ सांसदों को रिपीट किए जाने की खबर है। बिहार में कांग्रेस एकमात्र किशनगंज सीट जीती थी, जहां से मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद को फिर से टिकट मिलेगी। पश्चिम बंगाल की दोनों सीटों- बहरामपुर और माल्दा दक्षिण पर मौजूदा सांसद- अधीर रंजन चौधरी और अबू हाशिम खां चौधरी ही चुनाव लड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में सालभर रूठी रही प्रकृति, 260 से ज्यादा की मौत, कई अब तक लापता, करोड़ों का नुकसान

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड के लिए यह साल आपदा के दृष्टिकोण से बेहद मनहूस साबित हो रहा है। सितंबर आधा बीतने के बावजूद तेज बारिश...

देहरादून में आपदा से बड़े पैमाने पर नुकसान, अनियोजित विकास ने बढ़ाया दर्द, अब सबक लेने का वक्त

अनिल चन्दोला, देहरादून राजधानी देहरादून सोमवार को बादल फटने और अतिवृष्टि की विभीषिका से दहल उठी। देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने टौंस, तमसा, रिस्पना...

धराली से थराली तक: आपदा और उम्मीद के बीच पहाड़, हिमालय की गोद में बसे हमारे गांव कितने सुरक्षित

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रही है। कभी गढ़वाल के उत्तरकाशी में धराली गाँव तो कभी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments