Sunday, March 8, 2026
Home ताजा खबर नये कैलेंडर में मिलेगी सूचना के अधिकार की जानकारी

नये कैलेंडर में मिलेगी सूचना के अधिकार की जानकारी

आरटीआई कार्यकर्ता ने बनाया नया कैलेंडर
काशीपुर। सूचना अधिकार की नवीन जानकारी अब कैलेंडर के माध्यम से आम जनता को मिल सकेगी। इसके लिये सूचना अधिकार विशेषज्ञ नदीम उद्दीन एडवोकेट द्वारा एक कैलेंडर प्रकाशित कराया गया है। जिसमें 2024 के कैलेंडर के साथ उत्तराखंड सरकार के राजपत्रित व निबंधित अवकाशों की सूची को भी दर्शाया गया है। सूचना अधिकार की सामान्य जानकारी देने वाले नदीम द्वारा प्रकाशित कैलेंडर मेें सूचना का मतलब, सूचना अधिकार का मतलब, सूचना अधिकार के दायरे में शामिल प्राधिकारी, सूचना लेने की प्रक्रिया, सूचना हेतु अतिरिक्त शुल्क, सूचना देने की अवधि, प्रथम व द्वितीय अपील, लोक प्राधिकारियों/विभाग के सूचना अधिकार के अन्तर्गत दायित्व, सूचना अधिकार की विस्तृत जानकारी हेतु पुस्तकें, सोशल मीडिया (फेेस बुक पेज व गु्रप) उत्तराखंड सूचना आयोग तथा केन्द्रीय सूचना आयोग की वेबसाइटों की जानकारी शामिल है।
नदीम द्वारा प्रकाशित इस कैलेंडर को जहां उनके द्वारा स्वयं वितरित कराया जा रहा है वहीं इसे फेस बुक के ”सूचना अधिकार कानून“ नामक पेज तथा ”सूचना अधिकार (आर टी आई)” गु्रप पर जन सामान्य हेतु उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त इस कैलेंडर लेने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति मोबाइल न0 9411547747 पर एस.एम.एस. या व्हाट्स एप्प से सम्पर्क करके निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।
नदीम ने बताया कि वर्ष 2014 से लगातार सूचना अधिकार की जागरूकता के लिये कलैंडर का प्रकाशन व निःशुल्क वितरणर किया जा रहा है। इस कैलेंडर का उद्देश्य आम जनता तक सूचना अधिकार की जागरूकता फैलाना है ताकि आम जनता अधिक से अधिक सूचना अधिकार प्रयोग करने को सक्षम हो सके। कैलेंडर क्योंकि वर्ष भर रखा जाता है इसलिये इसके माध्यम से प्रकाशित सूचना अधिकार की जानकारी भी हजारों लोगों तक पहुंचेगी।
RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments