Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी- मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की...

अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी- मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग

मेरठ। भारत और पीएम नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके बावजूद देश के लोगों की नाराजगी अब तक कम नहीं हुई है। मेरठ के 25 परिवारों ने भी मालदीव में सर्दियों की छुट्टियां मनाने का प्लान टाल दिया है। उन्होंने वहां होटल बुकिंग से लेकर हवाई यात्रा के लिए टिकट को रद्द करा लिया है। इस मामले में मालदीव सरकार के झुकने के बावजूद सोशल मीडिया पर भारतीयों की ओर से नाराजगी जाहिर की जा रही है। दरअसल, छुट्टियों में घूमने के लिए मालदीव एक ड्रीम डेस्टिनेशन रहा है, लेकिन इस विवाद के बाद से लोगों का ट्रेंड बदल रहा है। पीएम मोदी के आह्वान पर लोग लक्षद्वीप और देश के अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं।

ड्रीम ट्रिप फॉर यू प्राइवेट लिमिटेड के संचालक शिखर वाधवा ने बताया कि मालदीव की यात्रा रद्द करने वालों में मेरठ चिराग तनेजा, शिवानी तनेजा, श्रेया ढींगरा और कनिका ढींगरा सहित अन्य लोगों के परिवार हैं। ये लोग काफी समय से मालदीव जाने की तैयारी कर रहे थे। मगर अब प्लान बदल गया है। इन लोगों की ओर से अब लक्षद्वीप सहित अन्य जगहों की बुकिंग के लिए पैकेज पूछे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लक्षद्वीप के लिए मोहित मक्कड़, नेहा मक्कड़, संदीप गांधी, कनिका गांधी, विक्रांत, ऋतु, निखिल और रिंकी सहित सात परिवारों ने बुकिंग कराई है।

जनशक्ति समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक शिवाजी रोड स्थित समिति के कार्यालय चंद्र हाउस पर हुई। संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता एजाज हुसैन ने किया। समिति के संस्थापक उमाशंकर खटीक ने कहा कि पूर्वाग्रह से ग्रस्त मालदीव सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए।

मालदीव से सस्ता है लक्षद्वीप का टूर
मालदीव के लिए बेहतर सुविधाओं सहित चार रात का प्रति व्यक्ति औसत खर्च 1.90 लाख रुपये तक आता है। ऐसे में कपल का खर्च 3.80 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। वहीं अपने देश में लक्षद्वीप के लिए प्रति व्यक्ति चार रात का खर्च एक लाख रुपये तक ही है। वहीं, कपल का चार रात का खर्च करीब दो लाख रुपये तक आता है। ऐसे में लक्षद्वीप की ट्रिप मालदीव से बेहद सस्ती पड़ती है।

कई कंपनियों ने शुरू किए स्पेशल पैकेज
टूर एवं ट्रेवल कंपनियों और एजेंसियों ने फिलहाल मालदीव की बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी है। इसके साथ ही अपनी ऑनलाइन साइट पर भी बहिष्कार किया है। वहीं, देश में लक्षद्वीप, केरल और पहाड़ों पर जाने के लिए स्पेशल पैकेज शुरू किए गए हैं। इनमें यात्रा, होटल और अन्य पर्यटन सुविधाओं में छूट के विकल्प दिए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments