Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर कृषि मंत्री गणेश जोशी से भारतीय किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न...

कृषि मंत्री गणेश जोशी से भारतीय किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में की भेंट

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय किसान संगठन (टिकैत) उत्तराखंड के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी को किसानों से संबंधित कई विभिन्न समस्याओं को रखा। उन्होंने मंत्री से किसानों को मनरेगा से जोड़ने के लिए अनुरोध किया जिसपर मंत्री ने सम्बंधित अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।

किसान संगठन द्वारा हरिद्वार जनपद में किसानों को सब्सिडी में मिलने वाले कृषि यंत्रों को मार्केट रेट पर किसानों को देने तथा विभिन्न फसलों की दवाइयों की गुणवत्ता सहित कई मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से किसानों की समस्या के निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने किसान संगठन के प्रतिनिधियों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकेत गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी,मंडल संगठन मंत्री सरदार इंद्रजीत सिंह, संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह, सरदार प्रिंस युवा, राव शौकीन, मीडिया प्रभारी महानगर राव गुलफाम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments