Saturday, March 14, 2026
Home मनोरंजन पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा,...

पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने

भानुशाली प्रोडेक्शन की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में धूम मचाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली अपनी अगली बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ के साथ वापसी कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं.  इसके साथ उन्होंने नई झलकियां साझा की हैं।

फिल्म से पंकज त्रिपाठी का पहला लुक सामने आने के बाद से ही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ चर्चा में है. इस फिल्म को रवि जाधव ने निर्देशित किया है और इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा है. फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली की पिछली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ राजस्थान के वकील पी सी सोलंकी पर बेस्ड थी, जिसमें उन्होंने आसाराम बापू को सजा दिलाई थी. फिल्म 19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

इस साल के फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कारों में सबसे ज्यादा पांच पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ ने हर किसी का दिल जीत लिया. अब निर्माता विनोद भानुशाली अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक से फिर धूम मचाएंगे इस साल के फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कारों में सबसे ज्यादा पांच पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ ने हर किसी का दिल जीत लिया. अब निर्माता विनोद भानुशाली अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक से फिर धूम मचाएंगे. भानुशाली ने तय कर लिया था कि अगर ये फिल्म पंकज त्रिपाठी नहीं करेंगे तो वह यह फिल्म बनाएंगे ही नहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक भानुशाली स्टूडियोज के पास बायोपिक फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है, जिसमें से शेर सिंह राणा की बायोपिक का ऐलान हो चुका है. इसके अलावा कम से कम चार और बायोपिक पर भानुशाली स्टूडियोज की क्रिएटिव टीम काम कर रही है।भानुशाली ने तय कर लिया था कि अगर ये फिल्म पंकज त्रिपाठी नहीं करेंगे तो वह यह फिल्म बनाएंगे ही नहीं।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments