Tuesday, March 10, 2026
Home क्राइम दोस्त की बेटी के साथ छह माह तक किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट...

दोस्त की बेटी के साथ छह माह तक किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। एक किशोरी से उसके पिता का दोस्त छह माह से दुष्कर्म करता रहा। पत्नी की मौत के बाद आरोपित ने दोस्त की बेटी को अपने बच्चों की देखभाल के लिए घर पर रखा था। ज्वालापुर कोतवाली में पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच पथरी थाने को ट्रांसफर कर दी गई है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की दिलशाद निवासी कासमपुर बोडाहेडी पथरी से दोस्ती थी। दिलशाद की पत्नी का इंतकाल हो गया था, इसलिए उसने अपने दोस्त से बेटी को उसके बच्चों की देखभाल के लिए भेजने की बात कही।

दोस्त पर विश्वास कर पिता ने छह माह पूर्व अपनी 14 वर्षीय बेटी को बच्चों की देखभाल के लिए रवाना कर दिया। आरोप है कि पिता के दोस्त ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। कई माह तक यह सिलसिला लगातार चलता रहा। किशोरी के मुंह खोलने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। दो दिन पहले किशोरी अपने घर पहुंची तो आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपित दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पथरी क्षेत्र होने के चलते मुकदमे को जांच के लिए पथरी थाने ट्रांसफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments