Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ में वीआईपी भक्तों के आने का सिलसिला तेज

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ में वीआईपी भक्तों के आने का सिलसिला तेज

शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे – रश्मि ठाकरे सहित केंद्रीय चुनाव आयुक्त एवं नेपाल के राजदूत ने किए दर्शन

बदरीनाथ/ केदारनाथ। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ के कपाट बंद होने में लगभग दो सप्ताह समय शेष है । लिहाजा देश- विदेश से महत्वपूर्ण श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला तेज हो गया है। अभी तक 19 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ तथा 17 से अधिक लाख तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंच गये है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी भी धामों में तीर्थयात्रियों तथा महत्त्वपूर्ण तथा अति महत्वपूर्ण शख्सियत का आना जारी है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनकी धर्मपत्नी रश्मि ठाकरे ने श्री केदारनाथ के बाद बदरीनाथ धाम के दर्शन किये। उनके पश्चात पूर्वाह्न 11 बजे भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने श्री केदारनाथ के पश्चात श्री बदरीनाथ मंदिर मे दर्शन‌ किये। दिन में देश के चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने सपरिवार केदारनाथ एवं भगवान बदरीनाथ के दर्शन किये। इन विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा तिरूपति तिरूमला देवस्थानम बोर्ड के सदस्य सौरभ बोरा तथा त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्टी कैलाश घुले भी केदारनाथ एवं बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे।

इस अवसर पर बदरीनाथ में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने सभी विशिष्ट अतिथि जनों का स्वागत किया तथा रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने प्रसाद भेंट किया। केदारनाथ में कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने अतिथिजनों को दर्शन पश्चात प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त डा. बी षणमुगम, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी जोशीमठ/ डिप्टी सीईओ मंदिर समिति कुमकुम जोशी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, सूचना अधिकारी रवीन्द्र सिंह नेगी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, अजीत भंडारी, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments