Thursday, March 12, 2026
Home ताजा खबर प्याज, टमाटर की ऊंची कीमतों से बढ़ी आपकी थाली की कीमत

प्याज, टमाटर की ऊंची कीमतों से बढ़ी आपकी थाली की कीमत

नई दिल्ली। वेज थाली की कीमत अक्टूबर की तुलना में नवंबर में 10 फीसदी बढ़ गई, जबकि प्याज और टमाटर की कीमतें बढऩे से नॉन-वेज थाली की कीमत केवल 5 फीसदी बढ़ी। एक रिपोर्ट में ये बात कही गई है। नवंबर के दौरान बेमौसम बारिश ने प्याज और टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचाया, जिससे बाजार में दोनों की कमी हो गई और कीमतें बढ़ गईं। सूत्रों  ने कहा, प्याज और टमाटर की कीमतों में क्रमश: 93 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की वृद्धि के कारण वेज थाली की कीमत साल-दर-साल 9 प्रतिशत बढ़ गई। दालों की कीमत में भी 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे वेज थाली की कीमत 9 प्रतिशत बढ़ गई।

शाकाहारी थाली में रोटी, सब्जियां, चावल, दाल, दही और सलाद होता है। इसकी औसत लागत की गणना उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में प्रचलित इनपुट कीमतों के आधार पर की जाती है। नॉन वेज थाली के लिए, चिकन की कीमत में गिरावट के कारण कीमतों में वृद्धि कम हुई। नॉन वेज थाली में चिकन की लागत कुल लागत का 50 प्रतिशत है। नॉन-वेज थाली में दाल की जगह चिकन ले लेता है जबकि बाकी चीजें वैसी ही रहती हैं। सितंबर की तुलना में अक्टूबर में वेज और नॉन-वेज थाली की कीमत में 1 फीसदी और 3 फीसदी की कमी आई थी। महीने के दौरान आलू, टमाटर और ब्रॉयलर की कीमतों में गिरावट आई थी।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments