Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर पीएम मोदी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है -...

पीएम मोदी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में भाजपा को जिताने की अपील की

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ में भाजपा के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देना है। आज देश में हर कोई कह रहा है मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग इस बार चुनाव न लड़ने की सिफारिश लगा रहे थे। क्योंकि वो जनता के निर्णय से भली भांति परिचित है। संपूर्ण देश के लोगों ने देखा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। 10 वर्षों में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर साइंस और टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। जी – 20 सम्मेलन के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है।

मोदी ने देश से गरीबी और पिछड़ेपन को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई हर योजना गरीबों किसानों महिलाओं नौजवान युवाओं रोजगार को समर्पित है। आज जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, हर घर जल, जल से नल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ड्रोन दीदी लखपति दीदी जैसी कई योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा ये योजनाएं मोदी की गारंटियां है। जो देश के करोड़ों गरीब लोगों के जीवन में खुशहाली ला रही है।

कहा कि, चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। बिना किसी पक्षपात के योग्य, प्रतिभावान युवा सरकारी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल करवाएं जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा हवाई सेवाओं को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। 52 करोड़ से अधिक की लागत से आर्च ब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। 15 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज में भवनों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। ग्राम सभा नाग में माता रेणुका देवी मंदिर में विभिन्न विकास कार्य गतिमान हैं। बहुत जल्द 166 करोड़ से अधिक की लागत से जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण किया जाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। पिछले 10 वर्षों में मोदी ने उत्तराखंड को लगभग दो लाख करोड़ की सौगात दी है। मोदी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है। उन्होंने कहा अब हर उत्तराखंडवासी मोदी का साथ देंगे और उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी लोगो से आगामी 19 अप्रैल को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments