Thursday, March 12, 2026
Home देश-दुनिया उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी ने ली आपदा से हुए नुकसान की जानकारी,...

उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी ने ली आपदा से हुए नुकसान की जानकारी, 1200 करोड़ की सहायता का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री ने राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य के सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों की गहन समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान आपदा पीड़ित परिवारों से भेंटकर संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता का ऐलान किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

अनाथ बच्चों को पीएम केयर्स से राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन में माता-पिता को खो चुके बच्चों की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। ऐसे बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बेहद मुश्किल घड़ी में ऐसे सभी परिवारों के साथ केंद्र सरकार खड़ी है।

आपदा प्रभावितों व राहत कर्मियों से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस और समर्पण से राहत एवं बचाव कार्य किए हैं। लगातार खराब मौसम और जटिल भौगोलिक स्थिति के बावजूद स्वयं सेवकों ने कभी बचाव एवं राहत अभियान को धीमा नहीं पड़ने दिया।

राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन

प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड सरकार को मदद उपलब्ध कराएगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता और रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए भी मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा राहत पैकेज के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतु राहत पैकेज और प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता से प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार पूरी क्षमता से आपदा प्रबंधन और पुनर्निर्माण में जुटी है।

RELATED ARTICLES

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments