Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर उत्तर भारत में लोगों को मिली ठंड से राहत, अब मौसम रहेगा...

उत्तर भारत में लोगों को मिली ठंड से राहत, अब मौसम रहेगा साफ

नई दिल्ली। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के दिन ख़त्म होने वाले हैं. पिछले दो दिनों के भीतर मौसम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं. देश की राजधानी समेत उत्तर भारत में लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले सप्ताह में मौसम में काफी बदलाव आएगा और तापमान में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों तक कनकनी वाली सर्दी झेलने पड़ सकती है।

वहीं, कड़ाके की सर्दी के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना के चलते मौसम वैज्ञानिक बारिश और बर्फबारी की आशंका जता रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण अगले 2 दिनों के दौरान देश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार हैं। इस बीच आईएमडी ने कड़ाके की ठंड से राहत को लेकर अपने नए अपडेट में जानकारी दिया है कि जल्द ही देश के मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अगले 3-5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments