Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर उत्सव के रूप में मनाया जायेगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम- डॉ. धन...

उत्सव के रूप में मनाया जायेगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम- डॉ. धन सिंह रावत

सूबे के सभी शिक्षण संस्थानों में होगा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री विभिन्न स्कूलों में जाकर कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

देहरादून। सूबे में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। जिसका सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जायेगा। जहां पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस विशेष कार्यक्रम को लाइव देखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करेंगे। इसके अलावा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत सेल्फी प्वाइंट भी बनाये गये हैं जहां पर छात्र-छात्राएं अपनी सेल्फी ले सकेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को समुचित निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेशभर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियों में विभाग पूरे जोर-शोर से जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी 29 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 7वें संस्करण के माध्यम से देशभर के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगें और बच्चों को बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्त रहने के खास टिप्स देंगे। प्रधानमंत्री की इस मास्टर क्लास का प्रदेश के सभी राजकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों, छात्रावासों, डायट, एससीईआरटी एवं विभागीय कार्यालयों में लाइव प्रसारण देखा जायेगा। जहां पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस देशव्यापी कार्यक्रम में सूबे के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वह स्वयं भी विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ायेंगे। इस दौरान राज्यपाल के साथ विभागीय सचिव, मुख्यमंत्री के साथ महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा विभागीय मंत्री के साथ अपर सचिव व निदेशक विद्यालयी शिक्षा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने निकटतम स्कूलों में जाकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की जानकारी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम जनमानस तक अधिक से अधिक पहुंचे इसके लिये हरिद्वार, देहरादून एवं ऊधमसिंह नगर जनपद के सर्वाधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय में सेल्फी प्वाइंट बनाये जायेंगे। विभागीय मंत्री ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments