Sunday, March 8, 2026
Home बड़ी खबर हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी त्रिस्तरीय पंचायतें प्रशासकों के हवाले,...

हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी त्रिस्तरीय पंचायतें प्रशासकों के हवाले, पंचायती राज विभाग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी पंचायतों को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। तय समय बीतने के बावजूद चुनाव घोषित नहीं हो पाए हैं। प्रतिनिधियों का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है, जिसके बाद उन्हें प्रशासक के रूप में तैनात किया गया था। कुछ समय पहले वह समयावधि भी बीत गई। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने का फैसला लिया है। पंचायती राज विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया था, जिनका कार्यकाल 27 मई को ही समाप्त हो चुका है। ऐसे ही क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 29 मई और जिला पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल एक जून को समाप्त हो चुका है। पिछले एक सप्ताह से पंचायत बिना प्रशासकों के थे, जिसको लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे थे। अधिसूचना के अनुसार जुलाई में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

ऐसे में पंचायतों का गठन होने या 31 जुलाई (जो भी पहले हो) तक प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को प्रशासक अधिकृत किया गया है। जिला पंचायतों में संबंधित जिलाधिकारी, क्षेत्र पंचायतों में संबंधित उपजिलाधिकारी और ग्राम पंचायतों में संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रशासक अधिकृत किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments