Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर डबल इंजन की सरकार ही करेगी छत्तीसगढ़ का विकास

डबल इंजन की सरकार ही करेगी छत्तीसगढ़ का विकास

देहरादून/छत्तीसगढ़। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का छत्तीसगढ़ पहुंचने पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के चुनाव प्रचार में पहुंच कर आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास केवल डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

महाराज ने खपरी (मालीघोरी) में श्री कुकर देव मंदिर के समीप आयोजित एक विशाल चुनावी सभा को में बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएं ताकि डबल इंजन की सरकार का यहां के लोगों को भी पूरा-पूरा लाभ मिले और यहां का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा।

महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कहकर कि हमारी पार्टी की केंद्र में सरकार नहीं है मात्र केवल विरोध करके प्रदेश को विकास से अछूता रखे हुए हैं। यह नहीं होना चाहिए? इसलिए मेरा आप सभी से अनुरोध है कि यहां से देवलाल ठाकुर को विजय बनाएं और छत्तीसगढ़ में कमल खिला कर डबल इंजन की सरकार लाएं।

जनसभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष किशनकांत पवार और महामंत्री देवेंद्र जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments