Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू, इस वेबसाइट पर करे...

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू, इस वेबसाइट पर करे पंजीकरण

मंदिर समिति की अधिकारिक वेबसाइट https://badrinath -kedarath.gov.in पर करें पंजीकरण

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट https://badrinath -kedarath.gov.in में  इस यात्रावर्ष 2024 हेतु आनलाइन पूजाओं की बुकिंग शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है पर्यटन विभाग द्वारा आज से चारधाम हेतु तीर्थयात्रियों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुजनों की सुविधा के लिए आन लाईन पूजाओं की बुकिंग दिनांक 15 अप्रैल से 30 जून तक के लिए शुरू की गयी है।

श्री बदरीनाथ धाम की पूजाओं में मुख्य रूप से भगवान बदरीविशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली महाभिषेक एवं अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली, तथा शायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती तथा शायंकालीन गीत गोविंद पाठ एवं भगवान बदरीविशाल की शयन आरती एवं दीर्घकालिक अवधि की पूजायें शामिल है। इसी तरह श्री केदारनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना, रूद्राभिषेक तथा शायंकालीन आरती सहित दीर्घकालिक पूजायें शामिल है। इसके अलावा श्रद्धालुजन स्वेच्छा से आन लाइन डोनेशन भी कर सकते है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि पिछले यात्रा वर्ष 2023 में श्री बदरीनाथ धाम में 19700 लोगों ने पूजाओं की बुकिंग हुई तथा श्री केदारनाथ हेतु 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग की तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आनलाइन डोनेशन भी किया।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments