Saturday, March 14, 2026
Home खेल World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज, रोचक लड़ाई...

World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज, रोचक लड़ाई की उम्मीद

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का छठा मैच इंग्लैंड के साथ है। भारतीय टीम इस विश्व कप में शानदार लय में चल रही है और अजेय रहते हुए लगातार पांच मैच जीत चुकी है। अंक तालिका में भी भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड की कहानी भारत से ठीक उलटी रही है। 2019 में विश्व चैंपियन बनने वाली टीम इस विश्व कप में अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। इंग्लैंड को पांच मैच में सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। यह जीत भी बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के अलावा अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ भी इंग्लैंड को हार झेलनी पड़ी है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वनडे क्रिकेट खेलने के नए अंदाज का इजाद करने वाली इंग्लैंड की टीम इस विश्व कप में पूरी तरह फेल रही है। इंग्लैंड के बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में विफल रहे हैं। वहीं, भारतीय पिचों के हिसाब से गेंदबाज खुद को नहीं ढाल सके और विपक्षी टीमें आसानी से इंग्लैंड के खिलाफ रन बना रही हैं।

इतिहास, रिकॉर्ड और दोनों टीमों के खिलाड़ियों की क्षमताओं के आधार पर भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर होनी चाहिए। हालांकि, मौजूदा फॉर्म के आधार पर कहा जाए तो भारतीय टीम बड़ी आसानी से यह मैच जीत लेगी।

भारत ने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया है। वह जीत के क्रम को बरकरार रखने के लिए लखनऊ में उतरेगा। इंग्लैंड की बात करें तो गत विजेता टीम की हालत खराब है। उसका कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है। गेंदबाज भी लय में नहीं हैं। इंग्लैंड की टीम पिछले कुछ मैचों से दो-तीन बदलावों के साथ उतर रही है। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने हराया था। उसके बाद उसने बांग्लादेश को हराकर वापसी की, लेकिन फिर हार का क्रम शुरू हुआ। उसे अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने भी हरा दिया।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments