Sunday, November 1, 2026
Home बड़ी खबर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा के बाद कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू,...

टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा के बाद कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, प्रीतम सिंह बोले- जनता को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनसंपर्क और जनमुद्दों को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में देहरादून में कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ किया गया। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की।

पूजा के दौरान प्रीतम सिंह ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान शुरू किया।

जनता की आवाज उठाना यात्रा का उद्देश्य

प्रीतम सिंह ने कहा कि न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसके अधिकारों, सम्मान तथा हितों की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवाज उठाएंगे। प्रीतम सिंह के मुताबिक न्याय यात्रा को आगे चलकर प्रदेशव्यापी अभियान का रूप दिया जाएगा।

राजपुर और मसूरी में जनसंपर्क

न्याय यात्रा के तहत राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पदयात्रा विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए घंटाघर और पलटन बाजार क्षेत्र तक पहुंचने और इसके बाद राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक जाने का कार्यक्रम है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक इस अभियान के जरिए स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने की कोशिश की जाएगी।

‘जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध कांग्रेस’

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि न्याय यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों, सम्मान और न्याय के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आम नागरिक कई समस्याओं का सामना कर रहा है और ऐसे में विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह जनता की आवाज उठाए। गोगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनेंगे और जनहित के मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।

कई विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी न्याय यात्रा

कांग्रेस के अनुसार न्याय यात्रा को आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाने की तैयारी है। सहसपुर, विकासनगर, चकराता, धर्मपुर, देहरादून कैंट और ऋषिकेश समेत अन्य क्षेत्रों में भी यात्रा आयोजित की जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता इन क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर स्थानीय मुद्दों को उठाने और जनसंपर्क करने का अभियान चलाएंगे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि न्याय, सम्मान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कांग्रेस ने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पार्टी सड़क से सदन तक अपनी भूमिका निभाती रहेगी।

न्याय यात्रा के शुभारंभ के दौरान पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, वीरेंद्र पोखरियाल, संजय कनोजिया कद्दू, मदन लाल, सुनीता प्रकाश, सुशांत बोरा, मनमोहन शर्मा, गौतम नौटियाल, अर्जुन पासी, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, राहुल मनवाल, सोनिया आनंद, अनूप कपूर, अमित गुप्ता, अनूप सक्सेना, देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसा: जोशीमठ के पास पहाड़ी से टकराया हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 की मौत

चमोली/जोशीमठ। उत्तराखंड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा चमोली जिले में जोशीमठ के...

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 5 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी; अलर्ट मोड पर प्रशासन

देहरादून। उत्तराखंड में 30 अक्टूबर को मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

Uttarakhand Assembly Session: डेढ़ दिन में खत्म हुआ सत्र, 7844 करोड़ का बजट पास; सड़क से लौटे CM

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र तय अवधि पूरी होने से पहले ही बुधवार को डेढ़ दिन में समाप्त हो गया। सत्र...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

सूचना विभाग में तीन दशक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी विदाई

देहरादून। उत्तराखंड के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में करीब 30 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हो...

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसा: जोशीमठ के पास पहाड़ी से टकराया हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 की मौत

चमोली/जोशीमठ। उत्तराखंड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा चमोली जिले में जोशीमठ के...

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 5 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी; अलर्ट मोड पर प्रशासन

देहरादून। उत्तराखंड में 30 अक्टूबर को मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

Uttarakhand Assembly Session: डेढ़ दिन में खत्म हुआ सत्र, 7844 करोड़ का बजट पास; सड़क से लौटे CM

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र तय अवधि पूरी होने से पहले ही बुधवार को डेढ़ दिन में समाप्त हो गया। सत्र...

Recent Comments