Sunday, June 14, 2026
Home ताजा खबर जेएन1 वेरिएंट से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या नहीं...

जेएन1 वेरिएंट से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या नहीं हुई वृद्धि- आईएनएसएसीओजी प्रमुख

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामलों में वृद्धि के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट पर है। केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में सबसे अधिक वृद्धि देखी जा रही है। इस बीच आईएनएसएसीओजी के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा का कहना है कि नए वेरिएंट के खिलाफ कोविड वैक्सीन की किसी अतिरिक्त खुराक की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा मृत्यु दर और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में भी बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

आईएनएसएसीओजी के अध्यक्ष डॉ अरोड़ा ने कहा, नए वेरिएंट से 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के संक्रमित होने की संभावना अधिक है या जिन लोगों की प्रतिरोक्षक क्षमता कम है और जो अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं उन्हें अधिक सावधानी बरते की जरूरत है। उन्होंने कहा, इन लोगों को सावधानी बरतने की सलाह की दी जाती है, लेकिन इन्हें किसी भी अतिरिक्त कोविड वैक्सीन की कोई आवश्यकता नहीं है।

डॉ अरोड़ा ने कहा, देश में अक्टूबर से और अब तक पिछले 8 हफ्तों में जेएन.1 के 22 मामले सामने आए हैं। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह वेरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा, नए वेरिएंट से संक्रमित अस्पताल में 1 प्रतिशत से भी कम मरीज हैं। इसके लक्षण अन्य वेरिएंट्स के बहुत समान हैं और जेएन.1 को अन्य वेरिएंट्स से अलग नहीं किया जा सकता है।

डॉ अरोड़ा ने कहा, बीते सालों में देश भर में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन के विभिन्न वेरिएंट्स सामने आए हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी गंभीरता नहीं बढ़ाई है।उन्होंने कहा, हमने अब तक 400 से अधिक वेरिएंट्स की पहचान की है। इनमें से कोई भी वेरिएंट्स अधिक गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने से जुड़ा हुआ नहीं है। वर्तमान में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments