Friday, July 31, 2026
Home ताजा खबर अब राजाजी पार्क की रानी बनकर रहेगी कार्बेट की मादा बाघ

अब राजाजी पार्क की रानी बनकर रहेगी कार्बेट की मादा बाघ

राजाजी टाइगर रिज़र्व के प्राकृतिक वास में रहेगी कार्बेट से पकड़ी मादा बाघ

हरिद्वार। कुछ दिन पूर्व कार्बेट से पकड़ी गई मादा बाघ को राजाजी टाइगर रिज़र्व में छोड़ दिया गया। टाइगर ट्रांसलोकेशन कार्य के तहत 7 मार्च 2024 को कार्बेट टाइगर रिजर्व की बेला रेंज में एक मादा बाघ को ट्रैकुलाइज किया गया था। इस मादा बाघ को लाने के बाद ट्रांसलोकेटेड बाघों की कुल संख्या 4 (01 नर व 03 मादा) हो गयी है। मादा बाघ को 11 मार्च को रेस्क्यू सेन्टर बेला से राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में केन्द्रीय चिडियाघर प्राधिकरण द्वारा निर्धारित Protocols for transportation of wild animals (2012) तथा एन०टी०सी०ए० द्वारा समय-समय पर निर्धारित एस०ओ०पी० के अन्तर्गत नियमानुसार परिवहन कर सकुशल लाया गया।

मादा बाघ की आयु लगभग 6 वर्ष है और पूर्ण रूप से स्वस्थ है। मादा बाघ पर मॉनिटरिंग हेतु रेडियो कॉलर लगायी गयी है। टाइगर ट्रांसलोकेशन परियोजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अनुमति उपरांत कार्बेट टाइगर रिजर्व से बाधों को लाकर राजाजी टाइगर रिजर्व में छोड़े जाने की कार्यवाही विगत कुछ वर्षों से की जा रही है जिसके कम में अभी तक एक नर बाघ व दो मादा बाघ राजाजी टाइगर रिजर्व लाए गये हैं। 24 दिसम्बर 2020 को एक मादा बाघ 9 जनवरी 2021 को एक नर बाघ,16 मई 2023 को एक मादा बाघ को सफलतापूर्वक ट्रांसलोकेट किया गया है।

टाइगर ट्रांसलोकशन का कार्य ठाः दुष्यन्त शर्मा वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं डा० अमित ध्यानी, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी हरिद्वार वन प्रभाग हरिद्वार के निर्देशन में किया गया। ट्रांसलोकेटेड मादा बाध को 12 मार्च को प्रातः 10:00 बजे मोतीचूर रेंज स्थित टाइगर बाड़े में छोडा गया था। 15 मार्च को मादा बाघ को वन मंत्री सुबोध उनियाल , अनूप मलिक प्रमुख वनसंरक्षक (डॉफ), समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव)/ मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखण्ड विवेक पांडेय अपर प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व,महातिम यादव उप निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व की उपस्थिति में प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।

बाघ की निगरानी हेतु 24 घंटे 8 सदस्यीय मॉनिटरिंग टीम को लगाया गया है। जो सेटेलाइट एंटीना एवं कैमरा ट्रैप के माध्यम से बाघ की गतिविधि पर नजर बनाए रखेगी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

Recent Comments