Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखंड के लोकसभा सांसदों की 54 करोड़ से अधिक सांसद निधि खर्च...

उत्तराखंड के लोकसभा सांसदों की 54 करोड़ से अधिक सांसद निधि खर्च होनी बाकी

85 करोड़ की सांसद निधि में से 22.02 करोड़ जारी ही नहीं करा सके
देखें, दिसम्बर 2023 तक खर्च सांसद निधि का विवरण  61 प्रतिशत धनराशि खर्च होनी शेष
सांसद निधि खर्च करने में अजय टम्टा सबसे आगे, तीरथ सिंह रावत सबसे पीछे
देहरादून।  उत्तराखंड के सांसदों की 61 प्रतिशत कुल 54.49 करोड़ की सांसद निधि खर्च होने को शेष है। लोकसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने को  है लेकिन 3 सांसदों की, 22.02 करोड़ की सांसद निधि जारी होने को शेष है। केन्द्रीय मंत्री तथा नैनीताल सांसद अजय भट्ट की 59.55 प्रतिशत 10.30 करोड़  तथा पूर्व मुख्यमंत्री तथा पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत की 71.55 प्रतिशत 12.34 करोड़ की सांसद निधि खर्च नहीं हो सकी।  काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय से सांसद निधि खर्च सम्बन्धी सूचना मांगी थी जिसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त (प्रशासन) हेमंती गुंजियाल द्वारा अपने पत्रांक 2623 के साथ सांसद निधि खर्च के दिसम्बर 2023 के विवरण उपलब्ध कराये गये है जिसमें दिसम्बर 2023 के अंत तक की उत्तराखंड के लोक सभा सांसदों की सांसद निधि खर्च का विवरण दिया गया है।
एडवोकेट  नदीम को उपलब्ध विवरणों के अनुसार उत्तराखंड के वर्तमान 5 लोक सभा सांसद कुल 85 करोड़ की सांसद निधि प्राप्त करने के पात्र हैं लेकिन उन्हें पिछली सांसद निधि किस्त के खर्च सम्बन्धी प्रमाण, आडिट रिपोर्ट आदि प्राप्त न होने के कारण 22.02 करोड़ की सांसद निधि  31 दिसम्बर 23 तक जारी ही नहीं हुई है जबकि भारत सरकार से प्राप्त 62.98 करोड़ की सांसद निधि में 3.42 करोड़ का ब्याज जोड़कर  कुल 66.4 करोड़ की सांसद निधि में से दिसम्बर  2023 तक 32.47 करोड़ की सांसद निधि खर्च नहीं हो सकी। जारी न हुई जोड़कर कुल 88.42 करोड़ की सांसद निधि जो कुल सांसद निधि का 61.62 प्रतिशत है, खर्च होने को शेष है।
31 दिसम्बर 23 तक लोकसभा सांसद 17-17 करोड़ रूपये की सांसद निधि भारत सरकार से प्राप्त करने के पात्र है लेकिन हरिद्वार सांसद डा0 रमेश पोखरियाल तथा पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत को ही पूरी 17-17 करोड़ रूपये की सांसद निधि जारी हुई है जबकि नैनीताल सांसद व केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट की केवल 7 करोड़ 66 लाख 40 हजार, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा की 11 करोड़ 81 लाख 50 हजार तथा टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी की 9 करोड़ 50 लाख की सांसद निधि ही भारत सरकार से जारी हो सकी है। इन सांसदों को जो सांसद निधि जारी हुई है उसमें से भी धनराशि खर्च को शेष है।
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र
हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक को उपलब्ध पूरी सांसद निधि 17 करोड़ तथा उस पर 20.75 लाख ब्याज कुल 17 करोड़ 20 लाख 75 हजार की सांसद निधि में से 31 दिसम्बर 23 तक  केवल 5 करोड़ 34 लाख 35 हजार की सांसद निधि ही खर्च हो सकी है तथा 11 करोड़ 86 लाख 40 हजार (68.95 प्रतिशत) सांसद निधि खर्च होने को शेष है।
नैनीताल लोकसभा क्षेत्र
नैनीताल सांसद तथा केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट को 17 करोड़ में से केवल 7 करोड़ 66 लाख 40 हजार की सांसद निधि में से 6 करोड़ 99 लाख 73 हजार की सांसद निधि खर्च हो सकी है जबकि 10 करोड़ 30 लाख 9 हजार (59.55 प्रतिशत) सांसद निधि खर्च होने को शेष है।
पौड़ी लोकसभा क्षेत्र
पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत को 17 करोड़ की जारी सांसद निधि तथा इस पर 25.45 लाख ब्याज जोड़कर 17 करोड़ 25 लाख 45 हजार में से 4 करोड़ 90 लाख 83 हजार की सांसद निधि खर्च हो सकी है तथा 12 करोड़ 34 लाख 63 हजार (71.55 प्रतिशत) सांसद निधि खर्च होने को शेष है।
अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र
अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को 17 करोड़ में से 11 करोड़ 81 लाख 50 हजार की सांसद निधि जारी हुई तथा 5 करोड़ 18 लाख 50 हजार की सांसद निधि जारी होने को शेष है। ब्याज 1 करोड़ 5 लाख 91 हजार कुल योग्य 18 करोड़ 5 लाख 91 हजार की सांसद निधि में से 8 करोड़ 51 लाख 59 हजार की सांसद निधि 31 दिसम्बर तक खर्च हो सकी है जबकि 9 करोड़ 53 लाख 31 हजार (52.79 प्रतिशत) सांसद निधि खर्च होने को शेष है।
टिहरी लोकसभा क्षेत्र
टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी को जारी योग्य 17 करोड़ की सांसद निधि में से 9 करोड़ 50 लाख की सांसद निधि ही जारी हुई है। 7 करोड़ 50 लाख की सांसद निधि भारत सरकार से जारी होने को शेष है। 1 करोड़ 60 लाख 45 हजार ब्याज जोड़कर कुल खर्च योग्य 18 करोड़ 60 लाख 45 हजार की सांसद निधि में से 31 दिसम्बर 2023 तक 8 करोड़ 15 लाख 90 हजार की सांसद निधि ही खर्च हुई है तथा 10 करोड़ 44 लाख 55 हजार (56.15 प्रतिशत) की सांसद निधि खर्च होने को शेष है।
RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments