Sunday, March 8, 2026
Home ताजा खबर भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक...

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र – त्रिवेंद्र

देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल कर भाजपा संकल्प पत्र निर्माण को लेकर 70 हजार से अधिक सुझाव दिए हैं। विकसित भारत के निर्माण की गारंटी बनने वाले समाज के सभी वर्गों के इन सुझावों को पार्टी ने केंद्रीय नेतृत्व को आज भेजा है । जिस पर शीघ्र ही देश का रोड मैप तैयार करने वाला पार्टी संकल्प पत्र का निर्माण होगा । रिस्पना पुल स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में संकल्प पत्र एकत्रीकरण कमेटी के प्रदेश संयोजक, पूर्व सीएम एवं हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की जागरूक जनता ने हमारी उम्मीदों से बढ़कर 70 हजार से अधिक सुझाव दिए हैं । ये सुझाव पार्टी को पत्र, व्यक्तिगत, ऑनलाइन कई माध्यमों से हमारी सुझाव संकलन टीम को प्राप्त हुए हैं ।

उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों से सुझाव के रूप में हमें मोदी के लिए आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। वह सेवानिवृत्ति कर्मचारी, मजदूर हों, चाहे रेडी ठेली लगने वाले हमारे भाई हों, किसान, महिला, युवा, उद्यमी, वकील, डॉक्टर, खिलाड़ी, धर्म, रंगकर्मी या रचनाकार एवं अन्य वर्गों से जुड़े लोग हों । उन्होंने जानकारी दी कि हमें प्राप्त सुझाव में 60 फ़ीसदी राज्य एवं 40 फीसदी केंद्र से संबंधित है । स्थानीय विषयों से संबंधित सुझावों को राज्य सरकार को भेजे जा रहे हैं एवं केंद्र से जुड़े सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है। जिस पर विस्तृत चर्चा एवं विचार करने के बाद पार्टी देश के भविष्य को लेकर अपने विजन को सामने लेकर आएगी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि शीघ्र विकसित भारत के रोड मैप तैयार करने वाला पार्टी का संकल्प पत्र हम सब के मध्य होगा । साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह के विचार एवं सुझाव जनता द्वारा दिए गए हैं वे संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाले होंगे ।

उन्होंने बताया कि अधिकांश सुझाव विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं को लेकर है, साथ ही सुझावों के साथ बड़ी संख्या में पीएम मोदी की जीत और उनके कामों के प्रति आशीर्वाद भी जनता ने इसमें दर्ज कराये हैं । राज्य की जागरूक जनता ने पर्यावरण पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। कृषि को बढ़ावा देने और कृषि भूमि में सुधार को लेकर सुझाव दिए । इसी तरह स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजनाओं को बेहतर बनाने, देश के विकास की चुनौती बने ज्वलंत मुद्दों, व्यवसायिक प्रक्रियाओं की सरलता, प्रोफेशनल वर्ग के सुझाव,पर्यटन एवम शिक्षा नीति में सुधार एवं महिलाओं विधवा, वृद्धवस्था, युवा, छात्रों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं ।

इस दौरान प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पार्टी को उम्मीद थी कि प्रति विधानसभा 500 से 700 सुझाव हमे औसतन मिलेंगे लेकिन हमे उम्मीद से कहीं अधिक औसतन 1000 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं । उन्होंने कहा जिस तरह दिल खोलकर पीएम मोदी को आशीर्वाद के रूप में जनता ने अपने सुझाव हमें दिए हैं वह 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार की गारंटी बताता है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, दीप्ति रावत प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दायित्वधारी डॉ देवेंद्र भसीन, श्रीमती आशा नौटियाल, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments