Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर मंत्री अग्रवाल ने अनुसूचित बस्ती में देखा 'मन की बात', 93 वर्षीय...

मंत्री अग्रवाल ने अनुसूचित बस्ती में देखा ‘मन की बात’, 93 वर्षीय बुजुर्ग को भी किया सम्मानित

कांवली रोड शिवाजी नगर स्थित अनुसूचित बस्ती के वार्ड संख्या 24 व बूथ संख्या 29 में आयोजित हुआ मन की बात कार्यक्रम

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अनुसूचित बस्ती में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 109वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों के साथ देखा व सुना। कार्यक्रम के दौरान डॉ अग्रवाल ने 93 वर्षीय सूबेदार भाग सिंह को तीन बार भारतीय सेना में रहकर युद्ध करने पर सम्मानित भी किया। साथ ही वाल्मीकि समाज के नागरिकों का भी अभिनंदन किया। देहरादून के कांवली रोड शिवाजी नगर स्थित अनुसूचित बस्ती के वार्ड संख्या 24 तथा बूथ संख्या 29 में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 109वें एपिसोड का प्रसारण देखा व सुना। डॉ अग्रवाल ने कहा कि मां की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने 22 जनवरी को पूरे देश ने राम ज्योति जलाने से लेकर गणतंत्र दिवस पर हुई परेड में नारी शक्ति का भी जिक्र किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का इंतजार प्रत्येक देशवासियों को रहता है। उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं के लिए यह कार्यक्रम एक प्रेरणादायी है। जिसके जरिए युवाओं को अपने भविष्य तय करने में मदद मिलती है। डॉ अग्रवाल ने इस दौरान भारतीय सेना में रहकर देश के लिए तीन बार युद्ध लड़ने वाले 93 वर्षीय सूबेदार भाग सिंह को सम्मानित किया। साथ ही वाल्मीकि समाज की शिला देवी, रुक्मेश देवी, बबली देवी, राजबाला देवी, अंकिता वाल्मीकि, प्राची वाल्मीकि, ललिता वाल्मीकि, विनोद पासवान, पवन कुमार आदि को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा निवर्तमान पार्षद विशाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व पार्षद मुरलीधर शर्मा, वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, संजय वाल्मीकि, श्याम सोदायी, गौतम कुमार, कुलदीप वाल्मीकि, संजय कांगड़ा, किरण वाल्मीकि, मदन चौधरी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments