Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर सीएम धामी के स्वागत में उमड़े प्रवासी उत्तराखंडी

सीएम धामी के स्वागत में उमड़े प्रवासी उत्तराखंडी

मुंबई में बोले सीएम, साल में एक बार सपरिवार उत्तराखण्ड जरूर आएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में विष्णु दास भावे ऑडिटोरियम वासी, नवी मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी बोली में अनेक प्रस्तुतियां प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किए गए नकल विरोधी कानून की प्रवासियों द्वारा सराहना की गई। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा मुंबई में उनका स्वागत किया गया उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में आप सभी के बीच आने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड की संस्कृति में जो मधुरता है, विनम्रता है और एक अपनापन है, वो अपने आप में विशिष्ट है। हमारे खान-पान में, हमारे रहन-सहन में, हमारी बोल-चाल में, एक भावनात्मक लगाव है। उन्होंने मुंबई में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से आग्रह किया कि साल में एक बार परिवार सहित अपनी मातृभूमि जरूर आने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का नया भारत सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन से लगते थे।

पिछले पांच वर्षों में केन्द्र सरकार से प्रदेश में 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।  केदारपुरी का पुनर्निर्माण व बद्रीनाथ के सौन्दर्यीकरण के कार्य प्रधानमंत्री के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है तथा ऊधमसिंह नगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पूर्व मंत्री महाराष्ट्र गणेश नायक और काफी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments