Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर अग्निवीर की शादी को लेकर उपजे कई सवाल, लड़कियों की दिलचस्पी घटी

अग्निवीर की शादी को लेकर उपजे कई सवाल, लड़कियों की दिलचस्पी घटी

चुनावी मुद्दा- अग्निवीर की शादी पर सवाल खड़े करते व्यंग्यात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल

तो क्या अब सड़क किनारे दौड़ते व कसरत करते युवा नहीं दिखते

कांग्रेस के घोषणापत्र में अग्निवीर योजना को समाप्त कर सेना में रेगुलर भर्ती शुरू करने का वादा

देहरादून। अग्निवीर योजना के परिणाम से उपजे हालात को भांपते हुए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इसे समाप्त करने की बात कह कर फौजी परिवारों को लुभाने की कोशिश की है। उत्तराखण्ड की आर्थिकी व सम्मान से जुड़ी सेना की नौकरी को लेकर कांग्रेस हमलावर हो रखी है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है। अग्निवीर योजना में भर्ती होने वाले युवाओं के अनिश्चित भविष्य को लेकर भी अभिभावकों में चिंता गहरा रही है। कांग्रेस ने इन अग्निवीरों के सुरक्षित भविष्य व शादी को लेकर शंका भी जताई है।

पौड़ी गढ़वाल के सुदूर इलाके में सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि अब गांव की सड़कों और पगडंडियों में दौड़ लगाते युवक नहीं दिख रहे। अग्निवीर के मानकों की वजह से मात्र चार साल की गारंटी वाली सेना की नौकरी से युवाओं का मोह भंग हो रहा है। वे कहते हैं कि पहले सड़क के किनारे दौड़ते व कसरत करते युवक नजर आ जाते थे लेकिन अब इनकी संख्या घट गई है।

उधर, अग्निवीरों की शादी को लेकर सोशल मीडिया में भी कई कार्टून व वीडियो वॉयरल हो रहे हैं। जिसमें पहाड़ की लड़की कहती है कि वो अग्निवीर से शादी नहीं करेगी। जबकि पहाड़ में फौजी से शादी करना सम्मान की बात मानी जाती थी। अब कई पूर्व सैनिक भी अपनी बेटी का रिश्ता अग्निवीर से करने में कतरा रहे हैं। बीते दिनों कई अग्निवीर की शादी को लेकर उपजे संकट मीडिया की खबर भी बनी है।

यही नहीं,पीएम मोदी 73 साल के बाद भी एक और मौका दिए जाने की बात करने व अग्निवीर के 22 साल की उम्र में नौकरी से हट जाने को लेकर भी व्यंग्यात्मक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बने हुए है। जनता का कहना है कि भर्ती होने के बाद भी असुरक्षित भविष्य को लेकर अग्निवीर की शादी को लेकर संकट खड़ा हो गया है। कौन अग्निवीर को नौकरी देगा ?

कांग्रेस के नेता अपनी जनसभाओं में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाते हुए कहा रहे हैं कि मात्र चार साल की नौकरी की गारंटी देने वाली अग्निवीर योजना से पहाड़ में अब रिटायर सूबेदार,हवलदार व ऑनरेरी कैप्टेन देखने को नहीं मिलेंगे। लगभग 15-20 साल की सेना की नौकरी के बाद सूबेदार,हवलदार व ऑनरेरी कैप्टेन के पद से रिटायर होते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इधर, कांग्रेस ने जनता की नाराजगी को भाँपते हुए मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी अग्निवीर योजना को  सत्ता में आने के बाद समाप्त करने की बात कही है। और कहा कि सेना में पूर्व की तरह रेगुलर भर्ती की जाएगी। और कांग्रेस अग्निवीर योजना पर भाजपा नेताओं की चुप्पी को भुनाने की कोशिश में जुटी हुई है। इस लोकसभा चुनाव के इस बड़े मुद्दे पर भाजपा पर कांग्रेस,उक्रांद समेत अन्य विपक्षी दलों के हमले तेज होते जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments