Sunday, March 8, 2026
Home देश-दुनिया देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजीत...

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार बने डिप्टी सीएम

मुंबई । पिछले कई दिनों से चले आ रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए आखिरकार देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। बृहस्पतिवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने फडणवीस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ ही डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने भी शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करने के 11 दिन बाद महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान आखिरकार खत्म हो गई। एक दिन पहले देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ लेने से पहले उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेका और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। सबसे पहले देवेंद्र फडणवीस और उनके बाद एकनाथ शिंदे व अजित पवार ने शपथ ली।

मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण में बड़ी संख्या में समर्थकों के बीच तीनों नेताओं ने शपथ ली। महायुति की पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे मौजूदा सरकार डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। प्रदेश में भाजपा के सबसे ज्यादा 132 सीटें जीतने के साथ ही देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं जताई जाने लगी थी। हालांकि उनके नाम का ऐलान होने में एक हफ्ते से ज्यादा का समय लग गया।

नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र सात से

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव और नए विधायकों को शपथ दिलाने के लिए सात दिसंबर से विशेष सत्र बुलाया गया है। इससे पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। इसके बाद इसी माह नागपुर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित हो सकता है।

पिछली सरकार से ज्यादा होगी मंत्रियों की संख्या

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में कुल 28 मंत्री थे। हालांकि मौजूदा सरकार में मंत्रियों की संख्या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। सूत्रों के अनुसार महायुति 2.0 में 42 या 43 मंत्री हो सकते हैं।

फडणवीस ने बनाया तीसरी बार सीएम बनने का रिकॉर्ड

देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेने के साथ ही सबसे ज्यादा तीन बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह तीन बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं। 2014 में उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री पद संभाला और पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। 2019 में वह दोबारा मुख्यमंत्री बने लेकिन तब उन्हें महज पांच दिन बाद ही पद छोड़ना पड़ा था। फडणवीस भले ही तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं, लेकिन महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड उनके नाम नहीं है। महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक वसंतराव नाइक मुख्यमंत्री रहे। वह दिसंबर 1963 से फरवरी 1975 (11 साल 77 दिन) तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री भी थे।

 

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments