Wednesday, March 11, 2026
Home धर्म-संस्कृति उत्तराखंड लोक विरासत में दिखेंगे संस्कृति के कई रंग, दो और तीन...

उत्तराखंड लोक विरासत में दिखेंगे संस्कृति के कई रंग, दो और तीन दिसंबर को दून में होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आयोजन आगामी दो और तीन दिसम्बर को राजधानी देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में होगा। समारोह में उत्तराखंड की विशिष्ट लोक संस्कृति, कला, गीत-संगीत, खानपान का भव्य प्रदर्शन होगा। साथ ही, नीती-माणा, धारचूला से लेकर टकनोर घाटी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों से जुड़ी से वेशभूषा का फैशन शो भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि समारोह का उद्घाटन करेंगे। वहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्यक्रम के संयोजक व चारधाम अस्पताल के एमडी डॉ. केपी जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार बाईपास रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। इसमें पहाड़ के लोकगीत, लोकनृत्य, वाद्ययंत्र के अलावा भूले बिसरे गीत, संगीत और नृत्य का प्रदर्शन होगा। साथ ही, छोलिया, छपेली, बद्रीनाथ के जागर, खदेड़ गीत, नागराजा का जागर, भोटिया जनजाति के नृत्य आदि की प्रस्तुति भी होगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद नई पीढ़ी को उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति से परिचित कराना है।  गांवों के हस्तशिल्प और हुनर की खोज कर राज्य स्तर पर प्लेटफार्म देना है। साथ ही, पहाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सर्जित कर पलायन को रोकना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में हर महत्वपूर्ण व शुभ पर्व के अवसर पर ढोल बजाने वालों (कलावंतों) को कुछ मानदेय मिलना चाहिए, इसके लिए वह सरकार से बातचीत करेंगे।

डॉ. जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में हुनर और शिल्प की कमी नहीं है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में टकनौर घाटी, चमोली, भोटिया, कुमाउँनी, धारचूला, जौनसारी आदि की परंपरागत वेशभूषा और आभूषणों का प्रदर्शन भी होगा। दो दिन तक चलने वाली गीत संध्या में प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण, मीना राणा, संगीता ढोंडियाल, अंजलि खरे, सौरभ मैठाणी समेत कई प्रसिद्ध कलाकार आदि अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। आयोजन स्थल पर उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों में निर्मित हस्तशिल्प व अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री भी होगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने जवाबी पत्र भेजकर आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफल होने की कामना की है। इन दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. नंदकिशोर हटवाल भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

चारधाम यात्रा 2026: सभी मंदिरों के कपाट खुलने की तिथियां हुई तय, प्रशासन ने तेज की यात्रा की तैयारियां

देहरादून। उत्तराखंड में आस्था के सबसे बड़े पर्व चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को औपचारिक दिशा मिल गई है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ—चारों...

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पर रहेगा प्रतिबंध

ऋषिकेश/देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही हैं। शुक्रवार को प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments