Monday, March 9, 2026
Home ताजा खबर लोकसभा चुनाव 2024- पीठासीन अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

लोकसभा चुनाव 2024- पीठासीन अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

प्रशिक्षण के पहले दिन 63 पीठासीन अधिकारी गैरहाजिर 
देखें वीडियो, पारदर्शी निर्वाचन कराना हमारी जिम्मेदारी -डीएम सोनिका
देहरादून। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीठासीन अधिकारी के प्रशिक्षण कार्यक्रंम शुरू किया गया। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण को बारीकी से समझे ताकि निर्विघ्न रूप से  पारदर्शिता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराया जाए।
उन्होंने कहा कि वोट देना प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, इसलिए सभी निर्वाचन कार्मिक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत् अपना वोट अवश्य करें।  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन ने कहा कि निर्विघ्न, निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए यह आवश्यक है कि  किसी के प्रलोभन में नही आना है। उन्होंने कहा कि  पोलिंग पार्टियां  यह ध्यान रखे  किसी भी राजनैतिक दल एवं प्रत्याशी के अभिकर्ता से या किसी अन्य  व्यक्ति एवं संस्था से कोई सामान, वाहन अथवा अन्य  वस्तु नही लेनी है। और मतदान पार्टी जिस वाहन में गए हैं उसी वाहन से वापस आएं । उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है  कि प्रक्रिया समय से हों इसके लिए जरूरी है मॉक पोल समय पर हो तथा पोलिंग समय से शुरू हो।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों की समस्या सुनी तथा कार्मिकों  से सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा यदि किसी कार्मिक की कोई समस्या एवं सुझाव हों तो वह निसंकोच अपने सुझाव दे सकते है।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी कार्मिक व स्वीप सुश्री झरना कमठान ने प्रशक्षणार्थी कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में सम्पादित कार्यों एवं दायित्वों के बारे में बारीकी से समझाया। प्रशिक्षण के पहले दिन 1740 में से 1677 पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे जबकि  63 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी कार्मिक/स्वीप झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, सहित समस्त एआरओ उपस्थित रहे।  मास्टर ट्रेनर/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, सहायक नोडल प्रशिक्षण  डॉ मनीष बिष्ट एवं गिरीश थपलियाल, संदीप वर्मा  उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments