Sunday, March 8, 2026
Home एजुकेशन खुशखबरीः दून के आदित्य ने रचा इतिहास, बिना कोचिंग पहले प्रयास में...

खुशखबरीः दून के आदित्य ने रचा इतिहास, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की देशभर में 654वीं रैंक

देहरादून। प्रतिष्ठित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेंस में दून के आदित्य नारायण मीणा ने इतिहास रच दिया। आदित्य ने अपने पहले ही प्रयास में देशभर में 654वीं रैंक हासिल की। एशियन स्कूल के 12वीं के छात्र आदित्य ने बिना किसी अतिरिक्त कोचिंग के यह सफलता हासिल करने का कारनामा किया है। स्कूल की पढ़ाई के साथ ही वह जेईई और एनडीए की तैयारी भी कर रहे हैं।

केहरी गांव, प्रेमनगर निवासी आदित्य नारायण मीणा ने बताया कि वह एनआईटी तिरुचिरापल्ली (त्रिची) में प्रवेश के लिए प्रयास करेंगे। जेईई मेंस में उन्होंने 98 परेंसाइल अंक प्राप्त किए, जिसके चलते उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 654वीं (कैटेगरी) रैंक हासिल हुई। जेईई एडवांस के लिए भी वह पूरे मनोयोग से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दसवीं की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने जेईई और एनडीए के लिए तैयारी शुरू कर दी। स्कूल की पढ़ाई के अलावा वह घर पर ही रोजाना तीन से चार घंटे तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। अपनी क्लास टीचर अदिति क्षेत्री, समन्वयक मुकेश नागलिया, हेमंत कापड़ी और गगन सूरी को उन्होंने इस सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रेरणा से उनके अंदर बेहतर करने का विश्वास पैदा हुआ।

उन्होंने बताया कि तैयारी के लिए उन्होंने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली। पढ़ाई और रोजमर्रा के काम का शेड्यूल तैयार किया और अनुशासन का पालन करते हुए सख्ती से उसके अनुसार काम किया। उन्होंने कहा कि एडवांस के लिए भी उनकी तैयारी पुख्ता है। उन्होंने एडवांस में बेहतर रैंक हासिल करने की उम्मीद जताई।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments