Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में "चक्रव्यूह" के भव्य मंचन के साथ “जश्न-ए-विरासत”...

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में “चक्रव्यूह” के भव्य मंचन के साथ “जश्न-ए-विरासत” का शानदार समापन

उत्सव ग्रुप की प्रस्तुति के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डा. राकेश भट्ट को दिया एक लाख का नगद पुरस्कार

देहरादून। वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव “जश्न-ए-विरासत” का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में उत्सव ग्रुप, उत्तराखंड की टीम ने लोक नाट्य चक्रव्यूह की गढ़वाली बोली में शानदार प्रस्तुति दी। वरदान संस्था ने लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डा. राकेश भट्ट को उत्तराखंड उदय सम्मान प्रदान किया, जिसके तहत उन्हें एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
शनिवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी, दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता, फूड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कन्वीनर अनिल मारवाह, डिस्ट्रिक्ट चेयर रोटरी डा. जागृति नवानी, वरदान संस्था के संरक्षक डा. सुनील अग्रवाल व राजेंद्र प्रसाद सती और महासचिव अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्सव ग्रुप के कलाकारों ने महाभारत के 13वें दिन की कथा का चक्रव्यूह के रूप में मंचन किया। अर्जुन को युद्धभूमि से दूर भेजने के बाद कौरव पांडवों को घेरने के लिए चक्रव्यूह की रचना करते हैं। पांडवों में से कोई भी चक्रव्यूह भेदना नहीं जानता। ऐसे में 16 वर्षीय वीर अभिमन्यु चक्रव्यूह तोड़ने के लिए जाने की बात कहते हैं।
सभी उनको मनाते हैं कि वह ना जाएं लेकिन अभिमन्यु कहते हैं कि पांडव कुल के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उन्हें जाना ही होगा। इसके बाद उनके चक्रव्यूह में जाने और द्वार तक पहुंचकर उन्हें तोड़ने की कथा का मंचन किया गया। कौरव धोखे से उन्हें मार देते हैं, जिसके बाद अर्जुन उसकी हत्या करने वालों का संहार करने का प्रण लेते हैं। इसके साथ ही नाटक का समापन होता है। उत्सव ग्रुप के कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय, संवाद और भाव-भंगिमाओं से स्कूल मैदान में महाभारत युद्ध का सजीव वर्णन किया। युद्ध और अर्जुन प्रतिज्ञा के दृश्यों को देखकर वहां मौजूद करीब चार हजार छात्र-छात्राएं, अध्यापक व दर्शक रोमांचित हो उठे।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि युवा पीढ़ी को उसकी गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक व धार्मिक घटनाओं से जोड़ने में चक्रव्यूह जैसी प्रस्तुतियां सहायक सिद्ध होती है। इसके मंचन से छात्र-छात्राओं को महाभारत के उस प्रसंग को आसानी से समझने में मदद मिली होगी। छात्र-छात्राओं को भावनात्मक रूप से उनकी जड़ों से जोड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना बेहद जरूरी है।

लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीत चुके डा. राकेश भट्ट को वरदान संस्था ने उत्तराखंड उदय सम्मान प्रदान किया। इसके तहत उन्हें प्रमाण पत्र और एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरदान संस्था के कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी, बीना चौधरी, अलका सती, प्रभा चन्दोला, वेदा अनंतजेयता, विवेक बड़थ्वाल, विवेक कौशिक, संजय मेवाड़ समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments