Tuesday, March 10, 2026
Home क्राइम पति को आत्महत्या के लिए उकसाया, पत्नी व उसके प्रेमी को चार...

पति को आत्महत्या के लिए उकसाया, पत्नी व उसके प्रेमी को चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा

उत्तरकाशी। अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपित पत्नी व उसके प्रेमी को न्यायालय ने चार वर्ष के कठोर कारावास और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपित महिला मार्च 2021 से जेल में ही है जबकि युवक जमानत पर था, जिसे शनिवार को गिरफ्तार किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह रावत ने बताया कि यह मामला थाना धरासू के सुलीठांग का है। सुलीठांग में डांग ब्रह्मखाल निवासी दीपक कुमार अपने परिवार के साथ किराये के कमरे में रहता था। 18 मार्च 2021 को दीपक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई। इस मामले में दीपक कुमार के भाई पंकज कुमार ने 19 मार्च 2021 को थाना धरासू में तहरीर दी।

पुलिस ने दीपक कुमार की पत्नी प्रेमा देवी और उसके प्रेमी युवक बृजलाल निवासी थाती धनारी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने प्रेमा देवी और बृजलाल की काल डिटेल भी खंगाली। 20 मार्च को प्रेमा देवी और 22 मार्च को बृजलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। जिला शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह रावत ने बताया कि मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 14 गवाह और साक्ष्य पेश किए गए। शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरुबख्श सिंह की अदालत में अभियुक्त प्रेमा देवी और बृजलाल को चार वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही दोनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments