Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 2 घण्टे तक हा हा हा....

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 2 घण्टे तक हा हा हा….

अन्तर्राष्ट्रीय लाफ्टर योग गुरु हरीश रावत ने खूब हंसाया
 वल्र्ड रिकाॅर्ड होल्डर के साथ लाफ्टर योग सैशन में फेकल्टी और छात्र-छात्राएं लोटपोट हुए
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में लाफ्टर योग सैशन का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय लाफ्टर योग गुरु हरीश रावत के साथ फेकल्टी व छात्र-छात्राएं हंसहंस कर लोट पोट हो गए। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के द्वारा आयोजित लाफ्टर योग सैशन फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। 2 घण्टे तक चले सैशन में सभी ने खूब ठहाके लगाए।
शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में लाफ्टर योग सैशन का शुभारंभ एसजीआरआर विश्विद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने किया। वर्तमान समय में तनाव, उदासी, अनिद्रा नकारात्मकता जैसी समस्याओं से हर कोई सामना कर रहा है। हास्य योग नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलने की सबसे उपयोगी विधा है। उन्होंने आज के आयोजन के लिए स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की टीम को बधाई दी।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की संकायाध्यक्ष डाॅ दिव्या जुयाल ने जानकारी दी कि हरीश रावत एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के पूर्व छात्र (एल्यूमनाई) भी हैं। उन्होंने इतने कम समय में यह ऊंचा मुकाम हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि जब अपने संस्थान का कोई छात्र या छात्रा अन्तराष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाता है। हरीश रावत के नाम एक दिन में सर्वाधिक हास्य सैशन चलाने का विश्व कीर्तिमान गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में भी दर्ज है।
हास्य योग गुरू हरीश रावत ने हास्य योग के माध्यम से शारीरिक बीमारियों के समाधान, फेफडों तक ऑक्सीजन पहुंचाने सम्बन्धित योग बताकर सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने हास्य योग के कई माॅडल प्रस्तुत कर फेकल्टी व छात्र-छात्राओं को खूब हंसाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ लोकेश गम्भीर, डाॅ मनीष एवम् शफी खुराना का विशेष सहयोग रहा।
RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments