Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर गाजियाबाद में खुद को पुलिस वाले बताकर युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक को...

गाजियाबाद में खुद को पुलिस वाले बताकर युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक को पीटा, केस दर्ज

गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर में मदन स्वीट रेस्टोरेंट में चार युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर मालिक को हथियारों के दम पर अपहरण का प्रयास किया। युवकों ने रेस्टोरेंट पर पथराव किया और स्टाफ के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मदन स्वीट के मालिक यशवीर यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 6 दिसंबर की रात 10:30 बजे वह रेस्टोरेंट पर बैठे हुए थे, तभी चार लोग आए जो नशे में धुत थे। उन्होंने खाना मंगा। यशवीर के मुताबिक वह रात 10:00 बजे अपना रेस्टोरेंट बंद कर देते हैं। उसके बाद निजी कार्य जैसे साफ-सफाई होती है, वो करते हैं। चारों लोगो को बताया कि रेस्टोरेंट बंद हो चुका है तो उन्होंने यशवीर के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और स्टाफ के साथ गाली गलौज की। फिर मारपीट शुरू कर दी।

चारों लोग खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। यशवीर के मुताबिक विरोध करने पर उन्होंने रेस्टोरेंट पर पथराव किया और यशवीर को हथियार दिखाकर किडनैप करने का प्रयास किया।

यशवीर के मुताबिक भीड़ अधिक होने के चलते चारों युवक फरार हो गए। इस मामले में एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी देखा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments