Tuesday, March 10, 2026
Home हेल्थ ज्यादा पसीना आता है तो हो सकता इस बीमारी का लक्षण, ना...

ज्यादा पसीना आता है तो हो सकता इस बीमारी का लक्षण, ना करें नजर अंदाज, जानें कारण

अगर आपको बिना किसी वजह के अचानक ज्यादा पसीना आने लगे तो इसे नजऱ अंदाज ना करें।ज्यादा पसीना आना गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है.हाइपरहाइड्रोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर से सामान्य स्तर से अधिक मात्रा में पसीना निकलता है। यह आमतौर पर हाथ, पैर, अक्सिला और चेहरे जैसे क्षेत्रों में दिखाई देता है. हाइपरहाइड्रोसिस में आपके शरीर की पसीने की ग्रंथियां ओवरएक्टिव हो जाती हैं। इसकी वजह से आपको अकारण बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है आइए जानते हैं इसके बारे में…

हाइपरहाइड्रोसिस क्यों होता है

  1. तंत्रिका तंत्र संबंधी कारण – शोधों से पता चला है कि हाइपरहाइड्रोसिस में पसीना ग्रंथियों और तंत्रिका तंत्र के बीच के संचार में समस्या होती है, जिससे अत्यधिक पसीना निकलता है।
  2. हार्मोन संबंधी कारण – थायराइड, पिट्यूटरी ग्रंथि आदि से संबंधित कुछ हार्मोन भी हाइपरहाइड्रोसिस का कारण बनते हैं।
  3. आनुवंशिक कारण – यदि माता-पिता में से किसी एक को यह बीमारी है, तो बच्चे को होने की संभावना रहती है।
  4. अन्य कारण – तनाव, एलर्जी, कुछ दवाएं आदि भी हाइपरहाइड्रोसिस के कारण हो सकते हैं।

हाइपरहाइड्रोसिस का लक्षण क्या होता है
* हाथ, पैर, माथा और चेहरे जैसे क्षेत्रों से अधिक मात्रा में पसीना निकलना
* इन क्षेत्रों का लगातार गीला और चिपचिपा रहना
* हल्के से मध्यम शारीरिक प्रयासों पर भी अत्यधिक पसीने का स्राव
* रात को सोते समय भी पसीना आना
* कपड़ों पर  पसीने के दाग और गंदगी के निशान
* शारीरिक और मानसिक तनाव की स्थिति में पसीना तेजी से होना

जानें इसका इलाज
हाइपरहाइड्रोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों से अधिक पसीने का स्राव होता है. इस बीमारी का कोई ठोस इलाज नहीं है, लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव और दवाएं लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती हैं।

  • वजन नियंत्रित रखना और एक्सरसाइज करना जरूरी है।
  •  कैफीन और अल्कोहल से परहेज रखना चाहिए।
  • एंटीपर्सपिरेंट लोशन और एल्यूमिनियम क्लोराइड दवाएं लक्षणों को कम कर सकती हैं।
  •  बोटॉक्स इंजेक्शंस भी प्रभावी हो सकते हैं।
  •  तनाव और चिंता से बचाव करना चाहिए।
  • पौष्टिक खाने की चीजों को अपनी डाइट में जोड़ें, जो विटामिन्स से भरपूर हों।
  • सबसे बेस्ट तरीका है खूब पानी पिएं. इससे पसीने की दुर्गंध से बचा जा सकता है।
  • कॉटन के कपड़े पहने ताकि आपको ज्यादा गरमी न लगने लगे।
  •  नींबू पानी पिएं, अगर नींबू पानी से दिक्कत है तो ज्यादा से ज्यादा ग्रीन टी पिएं।
RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments