Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर गृह मंत्री शाह ने सीएम धामी के कार्यों को सराहा

गृह मंत्री शाह ने सीएम धामी के कार्यों को सराहा

देश में सबसे पहले उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने पर धामी की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ और योगी भी कई बार कर चुके हैं धामी के कामों की तारीफ

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों पर मुहर लगाते हुए उनकी पीठ थपथपाई। कहा कि धामी उत्तराखण्ड के विकास की फिक्र करते हैं। वह जब भी दिल्ली आते हैं राज्य के लिए डिमांड की लम्बी फेहरिस्त उनके हाथ में होती है। देवभूमि को बहुत अच्छा मुख्यमंत्री मिला है। शाह ने खासतौर पर देश के राज्यों में सबसे पहले उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने पर धामी की जमकर सराहना की।

अमित शाह मंगलवार को गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित विशाल ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन करना चाहता हूं, आज उनके नेतृत्व में पूरे भारत में सबसे पहले यूसीसी लाने का काम उत्तराखण्ड ने किया है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनसंघ ने अपनी स्थापना के समय से एक ही मांग रखी थी समान नागरिक संहिता। मुझे गर्व होता है कि पूरे भारत में सबसे पहले यह काम हमारे धामी जी ने किया और प्रधानमंत्री मोदी ने इसी तर्ज पर देश में यूसीसी लाने के लिए हमारे संकल्प पत्र में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

अमित शाह ने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ-साथ धामी पहाड़ी उत्पादों की भी ब्रांडिंग कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में सीएम धामी ने उत्तराखंड के मिलेट्स को पूरी दुनिया में भेजने का बेहतरीन काम किया है।

उत्तराखंड के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सच साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो भी कल्याणकारी योजनाएं लाई है उनको लागू करने में भी उत्तराखंड नंबर वन है और धामी ने सारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है।

यह पहला मौका नहीं है जब किसी केन्द्रीय नेता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी धामी की कई बार तारीफ कर चुके हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तो हाल ही में मुख्यमंत्री धामी को ऑलराउण्डर राजनेता की संज्ञा दी है। ऐसा ऑलराउण्डर जिसने हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित की है।

प्रधनमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की धामी स्वयं मॉनीटरिंग करते हैं ताकि राज्य में पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ पहुंचे। सिल्क्यारा टनल हादसा और जोशीमठ जैसी आपदा का भी धामी सरकार ने हल निकाला । जी20 के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन करके धामी सरकार ने देश और दुनिया का ध्यान उत्तराखण्ड की ओर खींचा है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments