Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में...

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इस दौरान समापन कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है।

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अभी तक 3 लाख करोड़ से ज्यादा के ओएमयू पर साइन किया गया है। इसके लिए उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में दुनियाभर से कई इन्वेस्टर और डेलीगेट्स ने इसमें हिस्सा लिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस इन्वेस्टर समिट के जरिए उत्तराखंड को निवेश की एक नई डेस्टिनेशन के तौर पर दुनिया के सामने लाने की कोशिश की है।

आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन होना है। जिसमें शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में शिरकत करेंगे। फिलहाल इन्वेस्टर समिट में 5000 से अधिक निवेदक प्रतिनिधि व विभिन्न देशों के राजदूत शिरकत कर रहे हैं। वहीं 44 हजार करोड़ से अधिक  परियोजनाओं की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

बता दें कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।’ उन्होंने कहा कि ‘भारतीय कंपनियों के लिए, भारतीय निवेशकों के लिए यह आदर्श समय है’ भारत कुछ ही वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है’ मेरे तीसरे कार्यकाल में ऐसा होना तय है।’

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments