Saturday, March 14, 2026
Home ताजा खबर पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेली सेवा हुई शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेली सेवा हुई शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ और हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। यह सेवाएँ क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा।

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अल्मोड़ा और मुनस्यारी उत्तराखंड के प्राचीन नगर हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं। हेली सेवा शुरू होने से पर्यटक अब आसानी से इन स्थानों तक पहुँच सकेंगे। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुँचने का समय 3 से 4 घंटे से घटकर कुछ ही मिनटों का रह जाएगा। इन सेवाओं से दोनों क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उड़ान योजना से मजबूत हुआ हवाई संपर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ान योजना जैसी दूरदर्शी योजना शुरू की थी, जिसने प्रदेश में हवाई संपर्क को सशक्त किया है। इस योजना के तहत राज्य में हवाई पट्टियों और हेलीपोर्ट्स का विकास किया गया है। वर्तमान में राज्य के 18 हेलीपोर्ट्स में से 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएँ सफलतापूर्वक शुरू हो चुकी हैं।

11 प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ चुकी हैं हेली सेवाएँ

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक गौचर, जोशियाड़ा, हल्द्वानी, मुनस्यारी, मसूरी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल और अल्मोड़ा को हेली सेवाओं से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी हेली सेवाओं से जोड़ा जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख गंतव्य बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार किया जा रहा है। जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं के लिए विकसित करने की दिशा में कार्य प्रगति पर है।

समय-सारणी और किराया

पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ और हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर हेली सेवा सप्ताह के सातों दिन दिन में दो बार चलेगी।

पिथौरागढ़-मुनस्यारी मार्ग

  • पिथौरागढ़ से मुनस्यारी : सुबह 10:30 बजे और दोपहर 1:50 बजे

  • मुनस्यारी से पिथौरागढ़ : सुबह 10:50 बजे और दोपहर 2:10 बजे

हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग

  • हल्द्वानी से अल्मोड़ा : सुबह 11:50 बजे और दोपहर 3:10 बजे

  • अल्मोड़ा से हल्द्वानी : दोपहर 12:50 बजे और शाम 4:10 बजे

इन सेवाओं का किराया ₹2500 है। यात्री ऑनलाइन टिकट https://airheritage.in/ के माध्यम से बुक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments