Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर दून विवि का दीक्षांत समारोहः राज्यपाल ने 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान...

दून विवि का दीक्षांत समारोहः राज्यपाल ने 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान किए पदक व उपाधि

देहरादून। दून विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. सिवन उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधि एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के भूतपूर्व छात्र राहुल कोटियाल को पत्रकारिता, राहुल त्यागी को लोक प्रशासन, दयाकृष्ण पुरोहित को भौतिक विज्ञान तथा दिव्यांशा राणा को कंटेंट एनालिसिस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु ‘‘डिस्टिंगविश्ड एलुमनाई ऑफ द यूनिवर्सिटी’’ के तौर पर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अमृतकाल के बेहद महत्वपूर्ण समय में उत्तीर्ण हुए हैं जिससे आप सभी की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के एम्बेसडर के रूप में आप सभी देश एवं प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमें नई तकनीकों के साथ आगे बढ़ना होगा जिससे हम विश्वगुरु और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल कर सके।

राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे अपना उद्यम और स्टार्टअप शुरु करते हुए अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि छात्रों के सपने व संकल्प असीमित हों और हमेशा बड़ा लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे हासिल करने का हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयास सराहनीय है। विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है तथा साल दर साल अपनी उपलब्धियों में नए अध्याय जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने प्रारंभ से ही विभिन्न पाठ्यक्रमों, सेंटर एवं स्कूलों का विस्तार कर शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका का निर्वहन किया है और निरंतर प्रगति के पथ पर चलते हुए एक विचारशील युवा पीढ़ी का निर्माण कर समाज के प्रति अपना योगदान दिया है।

दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने अपने संबोधन में दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर बधाई दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए एक मूल मंत्र भी दिया ‘‘व्यक्तिगत भय पर विजय पाना, सोच-समझकर जोखिम उठाना और नवप्रवर्तन करना’’ तथा इस मूलमंत्र का उपयोग कर युवा पीढ़ी से देश के विकास में अपना योगदान देने को कहा।

उन्होंने उत्तराखण्ड प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे दून विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहने वाले शोधकर्ताओं और उनके शोध कार्यों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए जाने की प्रशंसा की। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने समारोह में अकादमिक शोभायात्रा की अगुवाई की तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2022 में उत्तीर्ण 423 स्नातक, 302 परास्नातक तथा 17 पीएचडी के छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। साथ ही स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रो. एच.सी. पुरोहित ने मंच का संचालन किया। इस दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, गणमान्य अतिथि, विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments