Tuesday, March 10, 2026
Home क्राइम युवती का जबरन कराया धर्म परिवर्तन, फिर खिलाया गोमांस, मुकदमा दर्ज

युवती का जबरन कराया धर्म परिवर्तन, फिर खिलाया गोमांस, मुकदमा दर्ज

हरदोई। हरियाणा के सोनीपत से बहलाकर ले जाई गई हरदोई की युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। इतना ही नहीं उसे गोमांस भी खिलाया गया। युवक (मुख्य आरोपी) ने युवती से दुष्कर्म भी किया। आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवती के पिता की तहरीर पर पांच नामजद व पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।  सुरसा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार हरियाणा के सोनीपत में फैक्टरी में काम करता था। परिवार की युवती (18) को फिरोजाबाद निवासी शोएब 17 जून 2023 को बहलाकर साथ ले गया था।

रविवार को युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल कर माता-पिता के पास गांव पहुंची। उसने परिजनों को बताया कि शोएब उसे बहलाकर ले गया था। फिरोजाबाद में धर्म परिवर्तन कराकर गोमांस खिलाया गया। शोएब ने दुष्कर्म भी किया। उधर, युवती को तलाशते हुए शोएब और उसके परिजन सुरसा थानाक्षेत्र के गांव पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने अंजान लोगों को देखकर यूपी-112 पर सूचना देकर आरोपियों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य लोग चकमा देकर भाग निकले। युवती के पिता की तहरीर पर शोएब, नजमा खां, आकिब, रेशमा, मेहराज और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

पुलिस ने मामले में अनुसूचित जाति के उत्पीड़न, विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन की धाराओं के साथ ही मुख्य आरोपी शोएब के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी समेत और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments