Sunday, March 8, 2026
Home बड़ी खबर दुखदः रुला गए चेहरों पर मुस्कान लाने वाले "घन्ना भाई", चार दिन...

दुखदः रुला गए चेहरों पर मुस्कान लाने वाले “घन्ना भाई”, चार दिन संघर्ष करने के बाद ली अंतिम सांस

देहरादून। पिछले चार दिनों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद गगोड़िया उर्फ “घन्ना भाई” का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दोपहर में उन्हें मृत घोषित किया। यहां से उनके पार्थिक शरीर को किद्दूवाला स्थित आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए ले जाया गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई लोगों, संस्थाओं, संगठनों, फिल्म व कलाप्रेमियों ने शोक व्यक्त किया है।

कुछ दिन पूर्व यूरिन में ब्लड आने की शिकायत के बाद घन्ना भाई रूटीन चेकअप के लिए श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचे थे। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। क्रिटिकल केयर यूनिट में चार दिन तक मौत से संघर्ष करने के बाद मंगलवार दोपहर को आखिरकार उन्होंने हार मान ली। आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करवा रहे थे।

घन्ना भाई के पार्थिक शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए किद्दूवाला स्थित आवास ले जाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण समेत कई लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कई फिल्म व म्यूजिक वीडियो में किया काम

घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया। वह अपनी हास्य क्षमता और अभिनय कौशल के लिए खासे लोकप्रिय थे। वह उत्तराखंड फिल्म एवं कला विकास परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे। वह लगातार कलाकारों के कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे।

राजनीति में भी आजमाया हाथ

घन्ना भाई ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

बुधवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

घन्ना भाई का अंतिम संस्कार बुधवार को हरिद्वार में किया जाएगा। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा पूरे सम्मान के साथ निकाली जाएगी। यात्रा में पारिवारिक सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और कला प्रेमी भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments