Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर गुजराती समाज समिति के नवरात्र समारोह में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर...

गुजराती समाज समिति के नवरात्र समारोह में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने लिया हिस्सा

सांस्कृतिक विविधता में गुजराती समुदाय का अहम स्थान

देहरादून। प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने गुजराती समाज समिति द्वारा नवरात्रि के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। देहरादून में अपनी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने हेतु गुजराती समुदाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर और पार्षद श्रीमती अमिता सिंह ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पारंपरिक संगीत, नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद लिया और श्रीमती नीता कंसारा और श्रीमती भारती पांचाल द्वारा स्वादिष्ट गुजराती व्यंजनों की एक श्रृंखला भी तैयार की गई।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में श्रीमती गुरमीत कौर ने नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समुदाय को एक साथ लाने में उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए गुजराती समाज समिति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों के इस महोत्सव में हम अलग-अलग रूपों में माँ दुर्गा की पूजा करते हैं, जिनके प्रति हमारी श्रद्धा अत्यधिक होती है हर रूप का अपना महत्व है और हमें यह याद दिलाता है कि बुराई को नष्ट करने और अच्छाई को प्रमोट करने के लिए हमें सदैव सत्य का पालन करना चाहिए। नवरात्रि का महत्व हमारे जीवन में भी है।

हमें इस अवसर को सही तरीके से मनाने का प्रयास करना चाहिए और पूरी मानवता को इस उत्सव को मनाने की प्रेरणा देनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखण्ड में रहने वाले विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सांस्कृतिक विविधता में उनके योगदान के लिए गुजराती समुदाय की सराहना की। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन में गुजराती समाज समिति देहरादून द्वारा किए गए प्रयासों और स्थानीय समुदाय पर इसके सकारात्मक प्रभाव की सराहना की। अंत में इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए समिति ने श्रीमती और जोगेंद्र मल्होत्रा और मोहित नगर सोसायटी के सदस्यों को विशेष धन्यवाद दिया गया।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments