Wednesday, March 11, 2026
Home क्राइम अपनी ही बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता,...

अपनी ही बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता, शादी के नाम पर दूसरे को बेच दी बेटी

उत्तर प्रदेश। वाह रे मनुष्य कितना नीचा गिर सकता है। एक पिता अपनी ही पुत्री के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध हुआ तो उसे विवाह के नाम पर दूसरे को बेच दिया और जिसने पति के रुप में उसे खरीद कर लाया वह उससे देह व्यापार कराने लगा। मामला जिले के तरवां थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। गर्भवती होने पर पति छोड़ कर भाग गया तो पिता ने रखने से इंकार कर दिया। परेशान हाल युवती ने अब जिला विधिक सेवा प्राधिकारण में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनंजय कुमार मिश्रा के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को एक युवती पहुंची। उसने बताया कि वह तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिता ने विवाद के बाद उसकी मां को छोड़ दिया है और उसे जबरन अपने पास रखे हुए थे। जब वह कक्षा दस में पढ़ रही थी तो उसके पिता उसे कोई दवा खिलाने लगे थे, जिससे वह सुस्त रहने लगी थी। इसके बाद पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। दवा के असर के चलते वह विरोध भी नहीं कर पा रही थी। इसके साथ ही उसे गर्भनिरोधक दवा भी वे खिलाते थे। दो सालों तक पिता ने ही शारीरिक शोषण किया। इसी दौरान ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हो गई तो उन्होंने पिता को काफी मारा-पीटा। इसके बाद पिता ने दिसंबर 2022 में उसका विवाह गाजीपुर जिले के रहने वाले विपिन यादव के साथ कर दिया। कहने को तो शादी हुई थी लेकिन पति विपिन उसे हमेशा इधर उधर ले जाकर देह व्यापार करा रहा था।

जिससे वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भ निरोधक दवा खिला दिया। जिससे ब्लीडिंग होने पर जब वह अस्पताल पहुंची तो नर्स ने बताया कि दवा से ब्लीडिंग जरूर हो गई, लेकिन  गर्भपात नहीं हुआ है। इसके बाद पति ने मेरे पिता को फोन कर सारी बात बता दिया और शादी के वक्त दिया गया ढाई लाख रुपये मेरे पिता से मांगने लगा, जिसे देने से पिता ने इंकार कर दिया। इसके बाद पति विपिन मुझ़े रायपुर बाजार में छोड़ कर चला गया। किसी तरह वह पिता के घर पहुंची तो पिता ने भी साथ रखने से इंकार कर दिया। पिता व पति द्वारा शारीरिक शोषण की शिकार युवती ने अब सचिव विधिक सेवा प्राधिकारण को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाया। सचिव ने स्वत: प्रकरण को संज्ञान में लिया और युवती को महिला थाना प्रभारी के सुपुर्द करते हुए एसओ तरवां को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सूचना पर पिता व पति द्वारा शारीरिक शोषण की शिकार युवती को अपने साथ थाने ले जा रही हूं। उच्चाधिकारियों को इस बाबत जरूरी सूचना दे दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई संपादित करायी जाएगी।

RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments