Tuesday, March 10, 2026
Home क्राइम गोद ली गई बेटी के साथ दो साल तक रेप करता रहा...

गोद ली गई बेटी के साथ दो साल तक रेप करता रहा पिता, बेटों ने भी की दरिंदगी

पणजी। गोवा से दरिंदगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। एक पिता और उसके दो बेटों ने कथित तौर पर 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया, जिसे परिवार ने गोद लिया था। आरोपियों में एक लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। पीड़ित लड़की चार लोगों के परिवार के साथ रहती थी। इनमें पति, पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। ये परिवार गोवा के तिस्वाड़ी तालुका में रहता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के साथ कथित तौर पर दो साल तक बलात्कार किया गया। यह घटना तब सामने आई जब एक भाई ने लड़की को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि इसके बाद लड़की ने घर छोड़ दिया और घटना के बारे में एक पड़ोसी को बताया जिसने बाद में एक एनजीओ को फोन किया।

एनजीओ को पूरी घटना बताते हुए पीड़िता ने कहा कि उसके साथ ये दुर्व्यवहार मार्च 2021 में शुरू हुआ, जब एक भाई ने उसकी छाती और निजी अंगों को छुआ और फिर उसके साथ यौन संबंध बनाए। पुलिस ने कहा कि पिता और दूसरे बेटे ने भी उसके साथ इसी तरह दुर्व्यवहार किया और उसके साथ बलात्कार किया। इस कृत्य में उसका नाबालिग बेटा भी शामिल था।

पीड़िता ने कहा कि उसकी मां को दुर्व्यवहार के बारे में पता नहीं था क्योंकि वह काम के लिए घर से बाहर जाती थी। एनजीओ से बात करने के बाद लड़की ने पुलिस बुला ली। उत्तरी गोवा के एसपी ने कहा, “अगासैम पुलिस स्टेशन में पिता और एक बेटे के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और तीसरे आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।”

RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments