Tuesday, March 10, 2026
Home क्राइम शिक्षा के मंदिर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

शिक्षा के मंदिर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

मलिहाबाद थानाक्षेत्र का मामला, रिपोर्ट दर्ज

पड़ोसी ने प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस ने देर शाम दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद थानाक्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी है जो गांव के प्राथमिक स्कूल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक से लेते हुए दुष्कर्म आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पिता की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि रविवार की शाम को उनकी आठ साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के प्राथमिक स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब बच्ची की हालत खराब हो गई तो वहीं छोडक़र फरार हो गया। इसके बाद उसकी बच्ची किसी तरह से घर आयी और मां को सारी जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले को गंभीरता पूर्वक से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोरी का मेडिकल कराया गया। इसके बाद दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देनी शुरू कर दी। इसी का नतीजा रहा कि दुष्कर्म के आरोपी राहुल को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। दुष्कर्म आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments