Tuesday, March 10, 2026
Home क्राइम आठ साल की बेटी को खूंटी से बांधकर की बेरहमी से हत्या,...

आठ साल की बेटी को खूंटी से बांधकर की बेरहमी से हत्या, पिता को उम्रकैद की सजा

हरियाणा। सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह ने आठ साल की बेटी को खूंटी से बांधकर बेरहमी से पीटने के साथ प्लास से नोच कर हत्या करने के दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। गांव बजाना खुर्द निवासी कपिल ने 14 मई, 2022 को गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह शाम को गांव के जगन्ना उर्फ जयभगवान के घर के पीछे प्लॉट में लघुशंका के लिए आया तो उन्हें एक बच्ची की चीख सुनाई दी। उन्होंने जगन्ना के घर में झांककर देखा तो जगन्ना अपनी बेटी तमन्ना (8) को खूंटी से बांधकर डंडे से पीट रहा था। उसके हाथ में प्लास भी था।

वह बच्ची को बचाने के लिए गांव के बलराज के उसके घर गया तो जगन्ना बच्ची को घसीट कर कमरे में ले जा रहा था। उन्होंने बच्ची को छुड़वाने के बाद देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने कपिल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तब तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज व खुबडू चौकी प्रभारी मंजीत की टीम ने आरोपी जगन्ना उर्फ जयभगवान को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा व प्लास बरामद कर लिया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह वारदात के दिन व बाहर गया था। उसकी पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पास बड़ी बेटी कोमल (11), छोटी तमन्ना (8) व बेटा वंश (6) हैं। वह घर पर मौजूद थे। वह कुछ दिन पहले ही 500 मुर्गी के बच्चे लेकर आया था। बाहर जाते हुए उसने बेटी तमन्ना को मुर्गियों को दाना-पानी देने के लिए कहा था, लेकिन तमन्ना खेल-खेल में दाना-पानी देना भूल गई थी।

वापस लौटने पर उसने पूछा तो तमन्ना ने बताया कि वह मुर्गियों को दाना-पानी देना भूल गई। इस पर उसे गुस्सा आ गया। उसने तमन्ना को खूंटी से बांधकर डंडे से पीटा था और प्लास से कमर व पैर पर नोचा था। पड़ोसियों के आने के बाद वह अपनी बेटी को कमरे में छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई करते हुए एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी जयभगवान उर्फ जगन्ना को दोषी करार दिया। अदालत ने हत्या के दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।c

RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments