Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखंड में शीत प्रकोप के बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और...

उत्तराखंड में शीत प्रकोप के बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाले से जन-जीवन हुआ प्रभावित

देहरादून। उत्तराखंड में शीत प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाले से जन-जीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ हल्के हिमपात की आशंका है। पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं बात करें प्रदेश में बीते दिनों की तो रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध छायी रही। हालांकि, दोपहर में चटख धूप खिली। शाम को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। साथ ही कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाए रहे। सुबह-शाम दून में भी सर्दी सितम ढाने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी का सबब बन रहा है।

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अन्य जिलों में पाला पड़ने की आशंका है। पारे में गिरावट आने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल का तापमान

शहर – अधिकतम – न्यूनतम

देहरादून (18 दिसंबर) – 20.0 – 07.0

(19 दिसंबर) – 20.0 – 07.0

हरिद्वार (18 दिसंबर) – 21.0 – 06.0

(19 दिसंबर) – 21.0 – 05.0

कोटद्वार (18 दिसंबर) – 21.0 – 05.0

(19 दिसंबर) – 20.0 – 04.0 (डिग्री सेल्सियस में)

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments