Saturday, April 19, 2025
Home ताजा खबर दून पुलिस ने 28 और 10 सालों से फऱार और इनामी अपराधियों...

दून पुलिस ने 28 और 10 सालों से फऱार और इनामी अपराधियों को किया गिरफ्तार

 देहरादून। देहरादून पुलिस ने दो लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक 5000 का इनामी अपराधी 28 सालों से फरार था जबकि दूसरा 10 सालों से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ सरकारी कामों में बाधा डालने और मादक पदार्थों की तस्करी मामले में कई एफआईआर दर्ज है।

क्या है मामला
दरअसल 24 जुलाई 1995 को महाप्रबंधक उत्तरांचल वन निगम के0एन0 सिंह ने कर्जन रोड स्थित वन निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे 30 अस्थाई चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों जिन्हें निगम द्वारा कार्य से हटा दिया गया था के खिलाफ थाना डालनवाला में एफआईआर दर्ज थी।

न्यायालय में सुनवाई के दौरान आरोपी दिनेश कुमार पेश नहीं हो रहा था और लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारेंट जारी किया था। लेकिन आरोपी दिनेश लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। जिसके बाद एसएसपी देहरादून उसपर 5000/- रुपए का इनाम घोषित किया था।

जिसके बाद आज 6 मार्च को पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरे 10 वर्ष से फरार चल रहे नशा तस्कर आरोपी को क्लेमेनटाउन पुलिस ने बागपत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जिसका नाम योगेंद्र सिंह ( 44 वर्ष) बताया जा रहा है जो थाना छपरौली जनपद बागपत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने योगेंद्र को 2013 में अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था लेकिन वह जमानत लेने के बाद 2014 से लगातार फरार चल रहा था।

 

 

RELATED ARTICLES

प्रेमचंद इस्तीफे के बाद भी भाजपा को बहुत ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं, क्या नया आंदोलन होगा शुरू?

अनिल चन्दोला देहरादून। पिछले कई समय से विवादों से घिरे प्रेमचंद अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बजट सत्र में उनकी टिप्पणी...

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की लखपति दीदी बनने की राह होगी आसान, महिलाओं को दी ट्रेनिंग

देहरादून। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की लखपति दीदी बनने की राहत आसान होगी। इसके लिए...

महिला दिवस पर विमर्श संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित, वक्ता बोले बेहतर समाज के लिए लिंगभेद मिटाना जरूरी

वरदान संस्था की ओर से आयोजित विमर्श संवाद एवं सम्मान समारोह में कई वक्ताओं ने रखी राय शुक्रवार को चकराता रोड स्थित इंस्टीट्यूट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः दून के आदित्य ने रचा इतिहास, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की देशभर में 654वीं रैंक

देहरादून। प्रतिष्ठित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेंस में दून के आदित्य नारायण मीणा ने इतिहास रच दिया। आदित्य ने अपने पहले ही प्रयास में...

उत्तराखंड के नाम बड़ी उपलब्धिः ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रूट पर देश की सबसे लंबी रेल सुरंग हुई आर-पार

देहरादून। बहुप्रतिक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में उत्तराखंड के नाम पर बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक देश की...

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को देना होगा अचल संपत्ति का विवरण, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश में तैनात अखिल भारतीय सेवा के सभी अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना होगा। मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति...

चारधाम यात्राः श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अतिरिक्त पीजी डॉक्टरों की होगी तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को इस वर्ष बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार के अनुरोध पर राष्ट्रीय...

Recent Comments