Friday, March 13, 2026
Home एजुकेशन दून डिफेंस एकेडमी ने आयोजित किया एक दीया शहीदों के नाम, राज्य...

दून डिफेंस एकेडमी ने आयोजित किया एक दीया शहीदों के नाम, राज्य स्थापना दिवस भी मनाया

देहरादून।  संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी में दीपावली की पूर्व संध्या पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ मनाते हुए सभी प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना की। डीडीए की ओर से एनडीए की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने और अग्निवीर के रूप में चयनित होने वाले छात्रों को पुरस्कार स्वरूप 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। साथ ही एनडीए रिटर्न क्वालिफाइ करने वाले छात्रों को भी एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।

सहस्त्रधारा रोड स्थित एकेडमी परिसर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल विनय बधवार, एवीएसएम, एनएम (सेनि), डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता और उपनिदेशक दिव्या गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि विनय बधवार ने कहा कि मैंने आर्म्ड फोर्स में 40 साल की सेवा दी। सेवानिवृत्त होने के बाद भी मैं खुद को एक सैनिक ही मानता हूं। डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि शहीदों के कई ऐसे परिवार होंगे, जिनके घर इस दीपावली पर रोशन नहीं होंगे। उनके सम्मान में हम एक दीया शहीदों के नाम पर जला रहे हैं। डीडीए उपनिदेशक दिव्या गुप्ता ने कहा बेहतर समाज के निर्माण के लिए सभी लोगों को योगदान देना चाहिए। सभी को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए।

डीडीए द्वारा संचालित फॉउंडेशन कोर्स “प्रथम पग” के छात्र आदित्य त्रिपाठी ने उत्तराखंड के 23वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के बारे में जानकारी साझा की। प्रथम पग के छात्रों के पॉप डांस से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रथम पग के छात्र दिव्यांश व सुभोदीप ने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। प्रथम पग के ही छात्र आदित्य की टीम ने सोलो डांस की शानदार प्रस्तुति दी। देवप्रीत की टीम के फनी डांस ने सभी को गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया। सरन की टीम व गगन ने भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया।

सात्विक ने ‘वो मेरी मां है’ पर रैप और मनीषा व हर्ष के ‘अब तेरे दिल में रहेंगे’ युगल गीत पर दर्शकों की तालियों से पूरा डीडीए परिसर गूंज उठा। एलपी थापा व बिपाशा सिन्हा के युगल गीत “ये रातें ये मौसम ये नदी का किनारा” और सुशांत के गीत ‘मेरे सपनों की रानी’ ने जमकर तालियां बटोरी। अंजली के हरियाणवी गीत, अतुल के ‘तेरी आँखों का यो काजल’, बिपाशा व आस्था के बॉलीवुड डांस, मुस्कान के पंजाबी तथा सहज के मैशअप सांग पर किये डांस ने समां बांधे रखा। प्रकाश मैशअप सांग ने भी वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में नेता जी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, झड़ीपानी मसूरी के नन्हें छात्रों ने भी शिरकत की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि की धर्मपत्नी अमिता बधवार के अलावा एक्स्ट्रा मास्टर व पूर्व प्राचार्य एमएमटीआई कैप्टेन सुधीर सिंह चौधरी, दिव्य हिमगिरि पत्रिका के मुख्य संपादक कुंवर राज अस्थाना, आईएमबीए के सीईओ कुणाल नारायण उनियाल, पूर्व नवसैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र मुंडेपी, इएमइ एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन असवाल, लक्ष्य सोसाइटी से जुड़े व समीक्षा अधिकारी किशन असवाल,सोनधार चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े व नोडल अधिकारी हुकुम सिंह उनियाल, दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के सेक्रेटरी गिरीश पटवाल तथा डीडीए व प्रथम पग के छात्र, फैकल्टी व स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड–ब्रांडेनबर्ग (जर्मनी) के बीच विज्ञान व नवाचार सहयोग को नई गति, आईआईटी रुड़की की अहम भूमिका

देहरादून/रुड़की। भारत के उत्तराखंड राज्य और जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग राज्य के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में संरचित सहयोग को...

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 का भव्य शुभारंभ, यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने भी रखी अपनी बात

पंचकूला (हरियाणा)/देहरादून। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में 6 से 9 दिसंबर 2025 तक दशहरा मैदान में...

धामी सरकार में मेडिकल एजुकेशन का हब बना उत्तराखंड, 1325 हुई एमबीबीएस की सीटें, युवाओं को ज्यादा मौके

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड अब मेडिकल एजुकेशन हब...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments