Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर कल राजधानी दून में पहली बार दिव्य दरबार लगायेंगे बागेश्वर धाम के...

कल राजधानी दून में पहली बार दिव्य दरबार लगायेंगे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार को लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में लगेगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा। परेड ग्राउंड खेल मैदान में दरबार लगाने के लिए खेल निदेशालय से अनुमति मिल गई है। वहीं, शुक्रवार को हवन पूजा के साथ तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बता दें कि राजधानी दून में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है।

श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कराया जा रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को रायपुर से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए रायपुर के स्टेडियम के बजाय अब कार्यक्रम दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में होगा। दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार ने बताया कि किन कारणों से बदलाव हुआ, यह जानकारी नहीं है। लेकिन अब यह आयोजन परेड ग्राउंड खेल मैदान में होगा।

परेड ग्राउंड शहर के बीच में है। धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भक्तों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है। दून में उनका दरबार पहली बार लगने जा रहा है। ऐसे में कार्यक्रम में भीड़ आने की उम्मीद है। इसलिए प्रशासन को परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर काफी मशक्कत करनी होगी। खासकर यातायात को लेकर बड़ी चुनौती होगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में देहरादून के साथ ही उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से लोग आएंगे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments