Thursday, March 12, 2026
Home ताजा खबर थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट प्रशासन का...

थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट प्रशासन का अलर्ट जारी 

वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के चलते वन कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न को लेकर सैलानियों ने रुख करना शुरू कर दिया है।  इसके साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा और तस्करी को रोकने के लिए कॉर्बेट प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। जिसके तहत वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाते हुए लगातार ई- सर्विलांस सिस्टम से भी नजर रखी जा रही है।

साथ ही वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी है।  वन विभाग की संयुक्त टीम की ओर से कॉर्बेट पार्क और उससे लगते वन क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के चलते वन कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा यानी यूपी से लगती सीमा पर ई सर्विलांस सिस्टम और हाथियों पर सवार होकर वनकर्मी नजर रख रहे हैं। इसके अलावा पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है।

बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के दौरान शिकारियों एवं कई कुख्यात गिरोहों के अति संवेदनशील दक्षिणी क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों से घुसने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है।  हाथी और डॉग स्क्वायड के जरिए इलाकों में गश्त की जा रही है।  साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है। टूरिस्ट को भी कोई परेशानी न हो और टूरिस्ट की वजह से वन्यजीवों भी परेशान न हों, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments